{"_id":"6205535a7a08f66d8a27dcba","slug":"body-of-kabaddi-player-found-hanging-in-lakhan-majra-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: धर्मशाला में फंदे से लटका मिला नेवी की टीम के कबड्डी खिलाड़ी का शव, लाखनमाजरा में अभ्यास करने आई है टीम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक: धर्मशाला में फंदे से लटका मिला नेवी की टीम के कबड्डी खिलाड़ी का शव, लाखनमाजरा में अभ्यास करने आई है टीम
Thu, 10 Feb 2022 11:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:33 PM IST
सार
मृतक पंजाब के आनंदपुर साहिब का रहने वाला है। आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। जवान के परिजनों के आने पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को शवगृह में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
मामले की जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक के लाखनमाजरा की एक धर्मशाला में गुरुवार को नेवी के कबड्डी खिलाड़ी नवीन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। पंजाब के आनंदपुर साहिब में रहने वाला यह जवान अपनी टीम के साथ यहां अभ्यास के लिए आया हुआ था। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि उसने आत्महत्या की है। जवान के परिजनों के आने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को शवगृह में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, नेवी के जवानों की कबड्डी टीम लाखनमाजरा में अभ्यास के लिए आई हुई है। यह टीम एक धर्मशाला में ठहरी है। यहां एक जवान का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस व एफएसएल की टीम मामले में जांच में जुटी हुई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि नेवी यूनिट की कबड्डी टीम में नवीन भी शामिल है। लाखनमाजरा की धर्मशाला में ठहरी हुई है।
विज्ञापन
बुधवार को टीम के सभी सदस्य अभ्यास के लिए गए हुए थे। जबकि नवीन बीमार होने की वजह से अभ्यास के लिए नहीं गया था। वह कमरे में ही रुक गया था। जब टीम के सदस्य शाम को लौटे तो नवीन नहीं मिला। गुरुवार अलसुबह छत पर बने हॉल में लगे पंखे से नवीन का शव लटका मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। यहां एफएसएल प्रभारी डॉ. सरोज दहिया भी जांच के लिए पहुंची।
विज्ञापन
लाखनमाजरा थाना प्रभारी अब्दुल्ला खान ने बताया कि पुलिस को एक जवान के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। इस पर टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट अभी नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया गया है। जवान के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने पर ही अगली कार्रवाई की जाएगी।