{"_id":"6482a69d239fb9753c0f9525","slug":"body-of-international-boxer-coach-son-found-in-bakra-head-jhajjar-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: बाकरा हेड झज्जर में मिला अंतराराष्ट्रीय बॉक्सर के कोच के बेटे का शव, मंगलवार को डूबा था 17 वर्षीय अंगद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: बाकरा हेड झज्जर में मिला अंतराराष्ट्रीय बॉक्सर के कोच के बेटे का शव, मंगलवार को डूबा था 17 वर्षीय अंगद
Fri, 09 Jun 2023 09:42 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 09 Jun 2023 09:42 AM IST
सार
मंगलवार को अंगद अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए झज्जर रोड स्थित कैनाल में गया था। जहां तेज बहाव के चलते डूब गया। तीन दिन तक पुलिस व एनडीआरएफ की टीम उसे तलाश करती रही। वीरवार की रात को बाकरा हेड के पास नहर में शव मिला। उधर, बोहर के युवक सौरभ का शव अभी नहीं मिला है।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतक के झज्जर रोड पर जवाहर लाल नेहरू कैनाल में डूबे अंतर राष्ट्रीय बॉक्सर अमित पंघाल के कोच अनिल धनखड़ के बेटे 17 वर्षीय अंगद का शव चौथे दिन झज्जर के बाकरा हेड पर मिला है। शुक्रवार को अंतिम संस्कार शिमली गांव में होगा। बॉक्सर अमित पंघाल भी संस्कार में शामिल होंगे।
विज्ञापन
अर्बन एस्टेट थाना पुलिस की टीम झज्जर पुलिस से संपर्क कर रही
मंगलवार को अंगद अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए झज्जर रोड स्थित कैनाल में गया था। जहां तेज बहाव के चलते डूब गया। तीन दिन तक पुलिस व एनडीआरएफ की टीम उसे तलाश करती रही। वीरवार की रात को बाकरा हेड के पास नहर में शव मिला। उधर, बोहर के युवक सौरभ का शव अभी नहीं मिला है। पुलिस का मानना है कि उसका शव भी बाकरा हेड के पास ही मिलेगा। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस की टीम झज्जर पुलिस से संपर्क कर रही है।
विज्ञापन