फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Black oil poured on the bonnet, the driver took the car, theft take money bag, crime in rohtak

बोनट पर डाला काला तेल, चालक कार जांचता रहा शातिर नोटों भरा बैग ले गए 

Thu, 17 Nov 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 17 Nov 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Black oil poured on the bonnet, the driver took the car, theft take money bag, crime in rohtak
चाेरी का केस - फोटो : file photo
शहर में काला तेल डालकर चोरी और ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। गिरोह के दो सदस्यों ने एक ट्रांसपोर्टर की कार के बोनट पर काला तेल डालकर उसका नोटों से भरा बैग उड़ा दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 2-3 निवासी अंकुर ने बताया कि वे अपने भाई के साथ ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। अंकुर मंगलवार शाम को अपने भाई के साथ कार से अपने पार्टनर को भुगतान करने के  लिए मॉल गोदाम रोड जा रहे थे। कार में रखे बैग के अंदर एक लाख एक हजार रुपये थे। जब वे नारायणा कांप्लेक्स पहुंचे तो यहां उनके भाई को कोई काम याद आ गया। इस पर उनका भाई कांप्लेक्स स्थित एक कंप्यूटर की दुकान में चला गया। तभी एक युवक अंकुर की कार के सामने आया और उसने चुपके से कार के बोनट पर काला तेल डाल दिया। इसके बाद आरोपी ने अंकुर से कहा कि उनकी कार से तेल लीक हो रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद अंकुर पड़ताल के लिए कार से नीचे उतरे और बोनट को ऊपर करके इंजन को देखने लगे। बोनट खुलने के कारण अंकुर को कार के पीछे का हिस्सा नजर नहीं आ रहा था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने कार से बैग चोरी कर लिया। एक अन्य आरोपी भी कुछ ही दूरी पर खड़ा था। वारदात के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। जब अंकुर जांच के बाद कार में बैठे तो बैग गायब मिला। आसपास आरोपियों की तलाश की लेकिन कोई भी सुराग नहीं लगा। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


500 और 1000 के नोट में थे 60 हजार रुपये 
जांच अधिकारी एएसआई देवेंद्र ने बताया कि आरोपी ने कार से जिस बैग को चोरी किया है उसमें एक लाख एक हजार रुपये रखे थे। इसमें 100 के नोट के 40 हजार रुपये जबकि 60 हजार रुपये 500 और 1000 के नोट के थे। इसके अलावा, 10 के नोट के एक हजार रुपये थे। पुलिस ने मामला सामने आने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कै मरों की फुटेज को खंगाला है। लेकिन एक भी जगह की फुटेज में आरोपियों की तस्वीर नहीं है। 

कई जिलों में सक्रिय है तेल गिरोह 
काला तेल डालकर चोरी करने वाला गिरोह प्रदेश के कई जिलों में सक्रिय है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव हिसार और फतेहाबाद में है। हालांकि रोहतक में भी पहले इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। इस गिरोह के सदस्य वाहन या जूतों पर काला तेल डालकर लोगों का ध्यान भटकाते हैं। इसके बाद सामान चोरी कर भाग जाते हैं। इस गैंग के अधिकतर गुर्गे 15 से 20 साल के बीच होते हैं। 


अब कैसे चलेगा काम, नई करेंसी हाथ में नहीं 
एक लाख से ज्यादा रुपये चोरी के बाद ट्रांसपोर्टर का व्यापार प्रभावित हो गया है। दोनों भाइयों ने पेमेंट के लिए ही रुपये रखे थे। अब नोट बंदी के कारण आधे से ज्यादा भुगतान नहीं हो सकेगा। मामले में जांच अधिकारी का कहना है कि नोट बंदी के बाद आरोपी 100 के नोट तो आसानी से चला सक ते हैं। लेकिन 500 और 1000 के नोट चलाने में उन्हें परेशानी आएगी। इस कारण जल्द ही आरोपियों को दबोचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed