{"_id":"577d238e4f1c1b72027fb4e8","slug":"black-murder-former-councilor-partner-and-wine-business-in-custody-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"महम नगर पालिका के पूर्व उपप्रधान को मामूली गाली-गलौच के बाद उतारा था मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महम नगर पालिका के पूर्व उपप्रधान को मामूली गाली-गलौच के बाद उतारा था मौत के घाट
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 07 Jul 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
डिटेक्टिव सेल को मिली सफलता, आज कोर्ट में पेश होंगे आरोपी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महम नगर पालिका के पूर्व उपप्रधान ओम सिंह काला की हत्या मामूली गाली-गलौच के बाद उनके साथियों ने ही कर दी थी। पुलिस की डिटेक्टिव सेल ने हत्या का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। तीसरा आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
डिटेक्टिव सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर अमन कुमार ने बताया कि मामले में ओम सिंह काला के पार्टनर प्रशांत उर्फ नानू और पूर्व पार्षद जयबीर मोटा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वारदात वाले दिन शराब पीकर ओम सिंह काला की उनसे कहासुनी हो गई थी। बात बढ़कर गाली-गलौच और मारपीट में बदल गई। इसके बाद दोेनों ने अपने एक साथी के साथ मिलकर लाठी, डंडों और राड से पीट-पीट कर ओम सिंह काला को मार डाला। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। अब पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर फरार आरोपी और वारदात में प्रयोग औजार को बरामद करेगी।
ये है मामला
एक जुलाई को महम नगर पालिका के पूर्व उपप्रधान और शराब कारोबारी ओम सिंह काला की उनके शराब गोदाम में बने कार्यालय पर हत्या कर दी गई थी। उसका शव अगले दिन सुबह मिला था। जिस कमरे में हत्या की गई थी, उसमें शराब की बोतलें और खाना भी मिला था। मौके पर पड़े लाठी, डंडे और टायर का फट्टा मिला था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू की थी। मामले की जांच सीआईए-टू और महम थाना पुलिस को सौंपी गई है।