फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   bhiwani student gangrape case, haryana, rohtak

कोचिंग से लापता गैंगरेप पीड़िता दिल्ली गुरु द्वारे में मिली

Thu, 25 May 2017 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 25 May 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
bhiwani student gangrape case, haryana, rohtak
रेप - फोटो : demo pic
कोचिंग सेंटर से लापता हुई भिवानी गैंगरेप की पीड़िता मंगलवार देर शाम दिल्ली के बांग्ला साहिब गुरुद्वारे से मिल गई। परिजनों ने दावा कि या है कि मानसिक परेशानी के कारण छात्रा कोचिंग से निकलकर सीधा दिल्ली पहुंच गई थी। यहां पर उसके मामा के बेटे ने छात्रा को बरामद किया। बुधवार को पुलिस ने औपचारिकता पूरी करने के बाद छात्रा को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


छात्रा की मां ने बताया कि गैंगरेप की घटना के बाद से उनकी बेटी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। दिमाग में कोई भी बात आने के बाद वह उसे पूरा करने में लग जाती है। छात्रा ने बताया कि वह कोचिंग से ऑटो में बैठकर सीधा रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। यहां से वह दिल्ली स्थित बांग्ला साहिब गुरुद्वारे में पहुंची। छात्रा रात भर गुरुद्वारे में ही रही। इसके बाद छात्रा ने किसी के मोबाइल से दिल्ली में रहने वाले अपने मामा के बेटे को सूचना दी। फिर मामा का बेटा उसे लेने गुरुद्वारे पहुंचा। सुबह ही परिजन छात्रा को लेकर रोहतक पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने छात्रा को कोर्ट में पेश कर उसके बयान दर्ज करवाए। छात्रा ने बताया कि वह अपनी मर्जी से चली गई थी। फिर पुलिस ने कानूनी औपचारिकता पूरी करने के बाद छात्रा को परिजनों को सौंप दिया। बता दें कि भिवानी गैंगरेप की पीड़िता 22 मई को अपने कोचिंग सेंटर के सामने से लापता हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात पर अपहरण का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


छात्रा के 164 के बयान दर्ज करवा दिये हैं। बयान दर्ज करवाने के बाद छात्रा को उसके परिजनों को सौंप दिया है। छात्रा ने अपने परिजनों से संपर्क कर बताया था कि वह दिल्ली के गुरुद्वारे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिओम, मॉडल टाउन चौकी इंचार्ज।

ये था मामला
13 जुलाई 2016 को भिवानी की बीएससी की छात्रा सुखपुरा चौक स्थित पावर हाउस के पास बेसुध अवस्था में मिली थी। होश के आने के बाद छात्रा ने भिवानी के ही जगमोहन, संदीप, अमित, मौसम और आकाश पर अपहरण कर गैंगरेप का आरोप लगाया था। मामले में तब मोड़ आया था जब आरोपी जगमोहन, संदीप और अमित ने अपनी लोकेशन की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपी थी। मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने इसी मामले में संदीप कुमार और प्रमोद नाम के युवक को भी गिरफ्तार किया था। जांच पड़ताल करने के बाद एसआईटी ने कोर्ट में चालान न पेश करके युवकों को डिस्चार्ज करने और एफआईआर कैंसिल करने की याचिका लगाई थी। बाद में कोर्ट ने जेल में बंद पांचों युवकों को रिहा करने के आदेश दिये थे।

वर्जन
मामले में एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी है। इसमें छात्रा कोचिंग सेंटर से निकलकर पावर हाउस चौक की तरफ पैदल जा रही है। उसके पास काले रंग का बैग है। इसके बाद उसके बारे में कुछ नहीं पता चला। तलाश की जा रही है।
एसआई हरिओम, इंचार्ज मॉडल टाउन चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed