फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   attempt suicide, quarrel with wife, call, brother, auto driver, crime, police, haryana

पति का प्यार नहीं दिया, हमेशा ताने मारे, उसके साथ नहीं रह सकती, उसके सारे घर आला ने सूड दो

Tue, 19 Jul 2016 03:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 19 Jul 2016 03:10 AM IST
विज्ञापन
attempt suicide, quarrel with wife, call, brother, auto driver, crime, police, haryana
दहेज प्रताड़ना और पति के तानों से तंग आकर विवाहिता ने की आत्महत्या - फोटो : amar ujala
मेरे पति ने कभी मुझे पति का प्यार नहीं दिया। बच्चा नहीं होने पर ताने मारता था। उलाहणा और गाली देना उसका काम था। मैं उसके साथ नहीं रह सकती। उसके सारे घर आला ने सूड दो। दुख, गुस्सा और पछतावा भरा सुसाइड नोट लिखकर विवाहिता ने गले में चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में शहर थाना पुलिस ने पति सहित अन्य पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हिसार के नारनौंद थानाक्षेत्र के गांव मदनहेड़ी निवासी 28 वर्षीय मोनिका की शादी करीब तीन साल पहले कच्ची गढ़ी कुंआ मोहल्ला निवासी विकास से हुई थी। शादी के 5-6 महीने तक उसे ससुराल में परेशान नहीं किया गया। इसके बाद ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बाद मोनिका के साथ प्रतिदिन मारपीट होने लगी। मोनिका के पिता जयवीर ने बताया कि ससुराल वाले कभी कैश की मांग करते तो कभी घरेलू प्रयोग में होने वाले सामान की। मोनिका के परिजनों ने बताया कि पहले तो ससुराल पक्ष की मांग पूरी करने के लिए 50 हजार दिये गये, ताकि बेटी के साथ रोज-रोज का झगड़ा खत्म हो जाए। लेकिन ससुराल पक्ष की हरकतों में सुधार नहीं आया। इसके बाद उन्होंने फिर रुपयों की मांग कर दी। इस पर मायके वालों ने फिर से महिला को 20 हजार दिये। इसके बाद कुछ दिन तक मामला शांत रहा। आरोप है कि ससुराल वालों ने कुछ दिन बाद ही फिर से मोनिका को प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मोनिका रात को अपने कमरे में सोई थी। सुबह काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आई। इस पर परिजनों ने जैसे-तैसे कमरा खोला। अंदर घुसे तो मोनिका का शव पंखे के हुक से बंधी चुन्नी से लटका था। इसके बाद मायके पक्ष और पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। आरोपी विकास शहर के निजी स्कूल में सफाई क र्मचारी है। वह घटना वाले दिन ससुराल चला गया था। घर में अके ली होने के कारण मोनिका ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के पति के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। महिला ने सुसाइड नोट में पति पर मारपीट और बच्चा नहीं होने पर ताना मारने सहित अन्य आरोप लगाये हैं।
- राजेश कुमार, एसएचओ सिटी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed