{"_id":"e06eeeff9d6b553dc4d25e95308dc8e5","slug":"attack-on-loyer-at-teeth-treatment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दांत निकलवाने के बाद चेहरे को लकवा, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दांत निकलवाने के बाद चेहरे को लकवा, केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 03 Sep 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दांत निकलवाने के बाद वकील के चेहरे को लकवा मारने के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि वकील के दांत निकालने के दौरान गलत नस कटने के बाद दवा डॉक्टर ने नहीं बल्कि क्लीनिक में काम करने वाले राजबीर ने लिखी थी। पुलिस ने डेंटिस्ट क्लीनिक संचालक ईश्वर सिंह और राजबीर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस ने अशोक नगर निवासी एडवोकेट मनीष कुमार की शिकायत पर क्लीनिक संचालक ईश्वर सिंह पर गलत ट्रीटमेंट और राजबीर पर गलत दवाईयां देने का केस दर्ज किया है। एडवोकेट का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आसान धाराओं में केस दर्ज किया है। जबकि उनकी लापरवाही की वजह से पूरे चेहरे पर लकवा मार गया। उन्होंने मामले में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं को जोड़ने की मांग की है।
ये था मामला
एडवोकेट मनीष रेलवे रोड स्थित ईश्वर अमृत डेंटल क्लीनिक में दांत ठीक करवाने गया था। मनीष का कहना था कि दांत निकलवाने पर काफी खून बहा था। डॉक्टर ने कहा कि परेशानी की बात नहीं है। वहीं वकील का आरोप है कि गलत नस कटने की वजह से खून बहा और कुछ ही दिन बाद चेहरे पर लकवा मार गया। वकील ने आरोपी पक्ष पर समझौता करने का भी दबाव बनाने का आरोप लगाया था।