{"_id":"64779150d10283cc4207fed2","slug":"atp-and-cartographer-of-nagar-nigam-rohtak-arrested-for-taking-rs-10-lakh-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: नगर निगम का एटीपी और नक्शानवीस 10 लाख रुपये लेने के आरोप में गिरफ्तार, मांगी थी 22 लाख रुपये की रिश्वत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: नगर निगम का एटीपी और नक्शानवीस 10 लाख रुपये लेने के आरोप में गिरफ्तार, मांगी थी 22 लाख रुपये की रिश्वत
Wed, 31 May 2023 11:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 31 May 2023 11:56 PM IST
सार
अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ न करने की एवज में 22 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। विजिलेंस ने डीएसपी के नेतृत्व में छापा मारा था, गुरुवार अदालत में पेश किया जाएगा। एटीपी तीन माह पहले ही एक साल की छुट्टी के बाद ड्यूटी पर आया था।
विज्ञापन
रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार नगर निगम का एटीपी और नक्शानवीस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रोहतक में अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ न करने की एवज में 10 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस ने नगर निगम के सहायक नगर योजनकार (एटीपी) जितेंद्र नेहरा व नक्शानवीस त्रिलोकचंद शर्मा को गिरफ्तार किया है। वीरवार को पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
डीएसपी विजिलेंस सुमित कुमार ने बताया कि राजेंद्र नगर निवासी राजेश पुनिया ने न्यू बाईपास के नजदीक बोहर गांव के पास नौ एकड़ जमीन में कॉलोनी विकसित की है। बिल्डर का आरोप है कि नगर निगम के एटीपी जितेंद्र नेहरा कॉलोनी में तोड़फोड़ न करने की एवज में छोटूराम चौक स्थित नक्शानवीस त्रिलोकचंद शर्मा के माध्यम से 40 लाख रुपये मांग रहा था।
विज्ञापन
अब दोनों पक्षों के बीच 22 लाख रुपये सौदा तय हुआ। तय हुआ कि बुधवार को वह नक्शानवीस को 10 लाख रुपये दे देगा। बिल्डर ने साथ में विजिलेंस को इस बारे में शिकायत कर दी। इसके चलते विजिलेंस ने योजना के तहत शाम करीब साढ़े छह बजे छोटूराम चौक स्थित नक्शानवीस के कार्यालय पर दबिश दी।
विज्ञापन
यहां बिल्डर से 10 लाख रुपये रिश्वत लेते नक्शानवीस त्रिलोकचंद शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दबिश देकर एटीपी जितेंद्र नेहरा को काबू किया। इन दोनों को विजिलेंस थाने ले जाकर पूछताछ की। अब गुरुवार को पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश करेगी।