फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Atm worker theft 1.5 caror in one and half year

एटीएम में पैसे डालने वाले कर्मियों ने ढाई साल में उड़ा दिए डेढ़ करोड़

Thu, 27 Aug 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 27 Aug 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
एटीएम में कैश डालने वाले निजी कंपनी के चार कर्मचारियों ने ढाई साल में डेढ़ करोड़ रुपये उड़ा दिए। आरोपियों ने एटीएम में जमा करने के लिए दिये जाने वाले कैश से रुपये निकालकर करोड़ों का गबन कर दिया।
विज्ञापन


ऑडिट में खुलासा होने पर कंपनी अधिकारियों ने सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का केस दर्ज कराया है। आरोपियों में  जवाहर नगर निवासी प्रवीन कुमार, गांव खरैंटी निवासी रवि कुमार, मदीना निवासी अजीत सिंह और फतेहाबाद के किरदान निवासी नाथूराम शामिल हैं। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में साइंटिफिक सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी अनिल कुमार ने चारों पर एसबीआई के एटीएम में जमा होने वाली राशि में से 1 करोड़ 41 लाख रुपये उड़ाने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने बारी-बारी से वारदात को अंजाम दिया। जब भी कंपनी की ओर से उन्हें एटीएम में कैश जमा करने के लिए भेजा गया तभी वे 10 हजार तो कभी 20 हजार रुपये निकाल लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी हमेशा टुकड़ों में पैसा निकालते ताकि किसी को पता न चले। काफी दिनों तक ऐसा ही चलता रहा। सिविल लाइन थाना एसएचओ नवीन कुमार ने बताया कि आरोपियों ने 19 मार्च 2013 से एटीएम में कैश जमा करना शुरू किया था। अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। कंपनी के पास काफी समय से एसबीआई के देशभर में मौजूद एटीएम में कैश जमा कराने का ठेका है। कंपनी का मुख्यालय दिल्ली में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed