फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   arrest, criminal, shoot, crime, police, haryana, rohtak, delhi

सिपाही को गोली मारने वाला कुख्यात तीन साल बाद गिरफ्तार

Thu, 14 Jul 2016 02:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 14 Jul 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
arrest, criminal, shoot, crime, police, haryana, rohtak, delhi
पुराना शुगर मिल के पास प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में हत्या की योजना बनाते वक्त हुई थी मुठभेड़ - फोटो : amar ujala
पुराना शुगर मिल के पास तीन साल पहले दबिश देने गई पुलिस पर फायरिंग करके सिपाही को गोली मारने वाला कुख्यात अब पकड़ा गया। शुगर मिल के पास एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में रमेश लोहार गैंग के बदमाश हत्या का प्लान बना रहे थे। सूचना मिलने पर दिल्ली और हरियाणा की पुलिस ने संयुक्त रूप से दबिश दी। पुलिस के पहुंचने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ में एक सिपाही के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने नौ बदमाशों को पकड़ा जबकि अन्य फरार हो गए थे। इन बदमाशों पर हरियाणा, दिल्ली सहित यूपी में हत्या, लूट और डकैती के मामले दर्ज हैं। वहीं इसी गैंग के एक कुख्यात बदमाश को दिल्ली पुलिस ने एक हत्या के मामले में गिरफ्तार किया। अब रोहतक पुलिस बुधवार को उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई।
विज्ञापन


पुराना शुगर मिल के पास प्रापर्टी डीलर रमेश लोहार का कार्यालय था। पुलिस को 21 मई 2013 को सूचना मिली कि रमेश लोहार के कार्यालय पर उसके गैंग के सदस्य नरेश उर्फ  काला बोहरिया पर हमला करने का प्लान बना रहे हैं। हरियाणा और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम नें रमेश लोहार के दफ्तर पर दबिश डाली। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ में दिल्ली पुलिस के एक जवान के पैर में गोली लग गई थी। पुलिस नें रमेश लोहार गैंग के 12 लोगों के खिलाफ  शिवाजी कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद नौ बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था और बाकी तीन फरार चल रहे थे। इनमें से एक आरोपी भूपेंद्र निवासी मेवला जिला बागपत, उत्तर प्रदेश को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई जगह दबिश डाली, लेकिन वह पकड़ा नहीं गया। पुलिस को पता लगा कि भूपेंद्र को दिल्ली पुलिस ने हत्या के एक मामले में कई दिन पहले गिरफ्तार किया है। शिवाजी थाना पुलिस उसे बुधवार को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed