फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   armymen killed his girlfriend

फौजी प्रेमी को ब्लैकमेल कर रही थी महिला, सीने में दो गोलियां मार उतारा मौत के घाट

Mon, 21 Sep 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 21 Sep 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
फौजी प्रेमी को ब्लैकमेल करना एक महिला को भारी पड़ गया। सिरफिरे प्रेमी ने महिला को दो गोली मार मौत के घाट उतार दिया। आरोपी फौजी वारदात को अंजाम दे मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


मामला सोनीपत रोड पर गांव भैंसरू कलां के पास का है। पुलिस के मुताबिक सांपला थाना क्षेत्र के गांव गिझी की रहने वाली 35 वर्षीय राजबाला रविवार शाम को अपने 14 साल के बेटे चांद के साथ बाइक पर बैठ कर सोनीपत रोड से गुजर रही थी। इसी बीच उसे रास्ते में गोच्छी गांव निवासी फौजी दीपक मिल गया। इसके बाद राजबाला दीपक के साथ खरखौदा की ओर जाने लगी। दीपक ने भैंसरू कलां गांव के पास चाय पीने के बहाने बाइक रोकी। फिर दीपक राजबाला को अपने साथ कमरे में ले गया और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


 हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूत्रों की माने तो आरोपी ने महिला को खरखौदा में मकान दिलवाने के बहाने बुलाया था और वह महिला का प्रेमी था। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राजबाला के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। वारदात की सूचना मिलते ही राजबाला के मायके वाले पीजीआई पहुंचे। मायके वालों ने घटना के संबंध में कोई भी जानकारी होने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस की मानें तो राजबाला के दीपक के साथ अवैध संबंध थे। महिला आरोपी को घर दिलाने और पैसे देने के नाम पर ब्लैकमेल किया करती थी। महिला उसको डराती थी कि तेरी कहीं भी शादी नहीं होने दूंगी। इसी के चलते दीपक ने राजबाला को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि हत्या के सही कारणों का खुलासा आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही होगा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी दीपक सेना में जवान है। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग श्रीनगर में है।


गोच्छी निवासी फौजी दीपक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दीपक और राजबाला के अवैध संबंध थे। राजबाला दीपक को काफी समय से ब्लैकमेल कर रही थी। अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
वजीर सिंह रेढू, एसएचओ, सांपला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed