{"_id":"64556d8027e54f1d1605bf28","slug":"anyone-posting-photos-with-weapons-on-social-media-will-be-sent-behind-bars-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो डाला तो भेजा जाएगा सलाखों के पीछे, पत्र जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो डाला तो भेजा जाएगा सलाखों के पीछे, पत्र जारी
Sat, 06 May 2023 02:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 06 May 2023 02:26 AM IST
सार
आईजी ने रोहतक रेंज के चारों एसपी (झज्जर, रोहतक, भिवानी व चरखी दादरी) को पत्र भेजा है। ऐसे लोगों की पहचान कर गिरफ्तार किए जाने के निर्देश है। आईजी बोले कि दहशत पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राकेश आर्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पुलिस सोशल मीडिया पर हथियारों सहित फोटो अपलोड करने वालों को सलाखों के पीछे डालेगी। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राकेश आर्य ने रोहतक, झज्जर, भिवानी व चरखी दादरी पुलिस को इस आशय के दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
आईजी ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। ऐसे लोगों को केस दर्ज गिरफ्तार किया जाएगा। इसके साथ ही यदि हथियार लाइसेंसी होगा तो उनके शस्त्र लाइसेंस को रद्द करवाने की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया की सोशल मीडिया साइट पर इन दिनों हथियारों के साथ अपनी फोटो पोस्ट करने का चलन सा हो गया है। कुछ नौजवान तो कई-कई हथियारों के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर समाज में दहशत फैलाते हैं। इसका समाज पर बुरा असर पड़ता है। युवा ऐसी फोटो को देखकर ऐसा ही करने की इच्छा भी रखते हैं।
विज्ञापन