फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   airport vigilance officer wife neck cut the chain

एयरपोर्ट विजिलेंस अधिकारी की पत्नी के गले से उड़ाई चेन

Mon, 03 Apr 2017 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 03 Apr 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
airport vigilance officer wife neck cut the chain
थाना से 400 मीटर दूरी पर दिन दहाडे़ हुई वारदात
इन दिनों जिले में सवारियों के गले से चेन और अन्य सामान चुराने वाला गिरोह सक्रिय है। एक ऐसा ही मामला रविवार को सामने आया। ऑटो में बैठने वाली सवारियों के आभूषण और अन्य सामान चोरी करने वाली महिलाओं का गिरोह जिले में सक्रिय है। ऑटो में बैठी एयरपोर्ट विजिलेंस अधिकारी की पत्नी के गले से दो महिलाओं ने चेन उड़ा ली। शक होने पर जब महिलाओं को पकड़ा तो एक आरोपी महिला ने अधिकारी की पत्नी के कंधे पर सोने की चेन डाल दी। जब चेन का लॉकेट नहीं मिला तो बात बिगड़ी। हंगामा बढ़ता देख पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और अधिकारी की शिकायत पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन

लाखनमाजरा थाना पुलिस को दी शिकायत में अजय सिंह ने बताया कि वह निडाना का रहने वाला है और दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर बतौर विजिलेंस को-ऑर्डिनेटर काम करते हैं। रविवार को अवकाश की वजह से दिल्ली से घर आये थे। पत्नी गुरुग्राम और आर्मी में कार्यरत पिता मुम्बई से रोहतक आ रहे थे। दोनों को बस स्टैंड से लेने के लिए वह ऑटो बुक करके रोहतक आये थे। बस स्टैंड से परिवार के सदस्यों को लेने के बाद वह ऑटो से गांव की तरफ जा रहे थे। जींद बाईपास पर दो महिलाएं ऑटो में बैठ गईं। एक महिला अजय की पत्नी के पास बैठ गई जबकि दूसरी महिला चालक के  बराबर वाली सीट पर बैठ गई। जब दोनों निडाना बस अड्डे पर पहुंचे तो अजय की पत्नी ने देखा कि गले से सोने की चेन गायब थी।
विज्ञापन


ऑटो चालक की सूझबूझ से पकड़ा
दोनों महिलाएं जब ऑटो में बैठीं तो चालक को शक हुआ। जैसे ही महिलाएं ऑटो से उतरने पर चालक ने अजय से सारा सामान जांचने को कहा। अजय ने सामान जांचा, मगर जब उनकी पत्नी ने गले मेें चेन देखी तो वह नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दौड़कर ऑटो चालक और अधिकारी ने महिलाओं को पकड़ा
चेन गायब होने पर चालक और अजय ने दौड़कर महिलाओं को पकड़ा। वह कुछ ही दूरी पहले आटो से उतरी थीं। जब महिलाओं से चेन मांगी गई तो उन्होंने इनकार कर दिया। थोड़ी ही देर में वहां हंगामा हो गया। इस पर आरोपी महिलाएं घबरा गई। अजय का आरोप है कि इसी बीच इनमें से एक महिला ने चुपके से पत्नी के कंधे पर चेन डाल दिया। इसके बाद खुद आरोपी महिला बोली कि कंधे पर चेन पड़ी है। अजय की पत्नी नेे चेन को संभाला तो उसके अंदर से लॉकेट गायब था। महिलाओं से लॉकेट मांगने पर उन्होंने चोरी से इनकार किया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


जब तक काम नहीं बना, आटो में बैठी रही महिलाएं
महिलाओं ने बड़े शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया। जब तक उनका काम पूरा नहीं हुआ वह ऑटो में ही बैठी रहीं। अजय ने बताया कि महिलाओं ने पहले टिटौली मोड़ तक जाने की बात कही थी। टिटौली मोड़ पर आने के बाद समर गोपालपुर में उतरने की बात कही, लेकिन वह यहां भी नहीं उतरी। जब उन्होंने अजय की पत्नी के गले से चेन तोड़ ली तो वह पूरा गांव पार होने के बाद ऑटो से उतरी। फिलहाल पुलिस ने महिलाओं को गिरफ्तार नहीं किया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed