फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   accident, rohtak, haryana, death, bank

बैंक से कैश निकालने के लिए कतार में लगने जा रहे बुजुर्ग को अनियंत्रित कंटेनर ने मारी टक्कर, मौत

Wed, 28 Dec 2016 02:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 28 Dec 2016 02:43 AM IST
विज्ञापन
accident, rohtak, haryana, death, bank
अनियंत्रित कंटेनर ने अधेड़ को मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम - फोटो : amar ujala
तेज गति से आ रहे कंटेनर ने पुराना बस स्टैंड के पास एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हादसे में एक महिला भी घायल हो गई। महिला को पीजीआई में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


अंबेडकर कॉलोनी निवासी रामवीर सिंह (55) मंगलवार सुबह बैंक से कैश निकालने के लिए सुबह नौ बजे कतार में लगने के लिए जा रहा था। पुराना बस स्टैंड से थोड़ा आगे हिसार की तरफ से तेज गति से आ रहे अनियंत्रित कंटेनर ने पीछे से रामवीर को टक्कर मार दी। इसके बाद कंटेनर ने रामवीर से आगे चल रही एक महिला को भी चपेट में ले लिया। सिर में गहरी चोट लगने के कारण रामवीर की मौके पर मौत हो गई। जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। कुछ ही दूरी पर लोगों ने चालक को कंटेनर सहित दबोच लिया। आसपास के लोगों की मदद से महिला को पीजीआई में भर्ती कराया गया। शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। शहर थाना प्रभारी सुनीता ने बताया कि आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed