{"_id":"578121a74f1c1b291e7fa378","slug":"accident-auto-divider-death-crime-rohtak-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर पर चढ़ा ऑटो, पटलटने से एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिवाइडर पर चढ़ा ऑटो, पटलटने से एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 10 Jul 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोहर में अनियंत्रित होकर एक ऑटो डिवाइडर पर चढ़ गया। ऑटो के पलटने से यात्री की मौके पर मौत हो गई। जबकि चालक को पीजीआई में भर्ती कराया गया। मृतक के भाई की शिकायत पर अर्बन एस्टेट थाने में पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक बोहर निवासी रोहताश डी पार्क के पास एक सिलाई की दुकान में काम करता थे। बृहस्पतिवार रात को काम खत्म करने के बाद गांव के ही अमित के ऑटो से घर के लिए निकला। लक्की सर्विस स्टेशन के पास चालक का ऑटो से नियंत्रण खो गया। इससे डिवाइडर पर चढ़कर ऑटो पलट गया। रोहताश और अमित दोनों ऑटो के नीचे दब गये। घटनास्थल के सामने ही मृतक के भाई सुरेंद्र की टायरों की दुकान है। सुरेंद्र ने आसपास के लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद पीजीआई लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने रोहताश को मृत घोषित कर दिया। हादसे में अमित को भी मामूली चोटें आई हैं। इसके बाद अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने सुरेंद्र की शिकायत पर चालक अमित पर केस दर्ज किया है। अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। रोहताश के दो बेटे और एक बेटी है।