फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A policeman suspended , two linehajir, rohtak police, miscanduct

ड्यूटी में लापरवाहीः एक पुलिसकर्मी निलंबित, दो चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर 

Sun, 18 Sep 2016 02:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 18 Sep 2016 02:36 AM IST
विज्ञापन
A policeman suspended , two linehajir, rohtak police, miscanduct
Haryana Police - फोटो : अमर उजाला
ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों पर गाज गिरने का सिलसिला जारी है। एसपी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एक पुलिस कर्मचारी को निलंबित कर दिया, जबकि दो पुलिस चौकी प्रभारी सहित एक सिपाही को लाइन हाजिर किया है। 
विज्ञापन


एसपी राकेश आर्य ने हेड कांस्टेबल मुकेश को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया है। मुकेश कलानौर शहर चौकी में बतौर जांच अधिकारी तैनात था। एसपी को शिकायत मिली थी कि मुकेश से कलानौर के एक व्यक्ति ने किसी मामले में शिकायत की थी। लेकिन एचसी ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने एसपी को शिकायत दी। एसपी ने जांच-पड़ताल के बाद मुकेश को निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन


इसी तरह एसपी को पिछले काफी दिनों से कलानौर शहर पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई सिलकराम, इंदिरा कालोनी चौकी प्रभारी एएसआई रोशनलाल और चौकी में तैनात नवनीत के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं। तीनों पर ड्यूटी में कोताही बरतने का आरोप था। एसपी ने जांच के बाद तीनों को लाइन हाजिर कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कानून के दायरे में रहकर ड्यूटी करनी चाहिए। ड्यूटी में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
- राकेश आर्य, एसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed