{"_id":"961402714fcd9ef5095c36162438f653","slug":"a-man-hang-himself-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से रोका तो फंदा लगा दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीने से रोका तो फंदा लगा दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 10 Dec 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
बसई मोहल्ला निवासी नरेंद्र ने बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा
विज्ञापन
लगाकर जान दे दी। उसका शव पंखे के हुक से लटका मिला। पुलिस ने मामले की
जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार देर रात शराब पीने से रोकने
पर नरेंद्र और उसकी पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी।
इसके बाद उसकी पत्नी गुस्सा होकर मायके चली गई। जब पत्नी सुबह घर लौटी और उसने कमरे का दरवाजा खोलना चाहा तो वह अंदर से बंद मिला। इसके बाद पत्नी ने खिड़की से कमरे के अंदर देखा तो नरेेंद्र का शव पंखे के हुक में फंदे से लटका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेजा। नरेंद्र की शादी करीब चार साल पहले सोनीपत की सविता से हुई थी।
उनकी दो साल की एक बेटी है। नरेंद्र नट बोल्ट फैक्ट्री में काम करके परिवार का गुजारा करता था। गौकर्ण पुलिस चौकी प्रभारी कप्तान सिंह ने बताया कि आपसी झगड़े के बाद नरेंद्र ने आत्महत्या कर ली है, हालांकि अभी मामले की जांच की जा रही है।