फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   युवक की हत्या के बाद शव जीटी रोड पर रखकर लगाया जाम, पुलिस व लोगों के बीच मारपीट के बाद पथराव, लाठीचार्ज

युवक की हत्या के बाद शव जीटी रोड पर रखकर लगाया जाम, पुलिस व लोगों के बीच मारपीट के बाद पथराव, लाठीचार्ज

Tue, 07 May 2019 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या के बाद शव जीटी रोड पर रखकर लगाया जाम, पुलिस व लोगों के बीच मारपीट के बाद पथराव, लाठीचार्ज
मुरथल (सोनीपत)। गांव कुमासपुर के युवक की समालखा में पुरानी रंजिश के चलते हत्या कर दी गई। उसका शव गांव में लाने के बाद परिजनों ने जीटी रोड पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने पहुंचकर शव को उठवाने का प्रयास किया तो लोगों व पुलिस के बीच मारपीट हो गई। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया तो वहां पथराव शुरू हो गया। जाम में फंसे वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए गए। पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों व लोसुपा प्रत्याशी पर भी जमकर लाठियां भांजी। पुलिस ने लोसुपा प्रत्याशी समेत कई अन्य को हिरासत में लिया और वहां से शव को उठा लिया। करीब ढाई घंटे बाद लोसुपा प्रत्याशी को छोड़ा।
विज्ञापन

गांव कुमासपुर का रहने वाला संदीप अपने साथी गांव के ही अजय व अंकित के साथ किसी काम से समालखा गया था। जब वह गोगी पेट्रोल पंप के पास थे तो इसी दौरान कुमासपुर निवासी कपिल व उसके भाई सुशील तथा सौरभ, रामपाल, पंकज और गांव किशोरा निवासी सुमित व ललित ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने अजय को बुरी तरह से पीटने के साथ ही संदीप की खेतों में लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। झगड़ा कर सूचना के बाद पहुंचे अजय के भाई दीपक व अन्य ने उसे खानपुर में भर्ती कराया। जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। समालखा पुलिस ने दीपक के बयान पर सात आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया है।
विज्ञापन

जीटी रोड पर शव रखकर जाम लगाने पर लाठीचार्ज के बाद पथराव
समालखा से संदीप का शव लेकर परिजन गांव में पहुंचे। जिस पर गांव में पहुंचने के बाद उन्होंने चौक पर शव रखकर जाम लगा दिया। करीब 15 मिनट बाद मुरथल थाना पुलिस ने समझाकर जाम खुलवा दिया। वहां से हटने के बाद लोग जीटी रोड पर पहुंच गए। इस दौरान लोसुपा व बसपा प्रत्याशी राजबाला भी लोगों के साथ हाईवे पर पहुंच गईं। उन्होंने कुमासपुर के सामने जीटी रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। कुछ देर में ही वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो लोग सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। जिस पर पुलिस व लोगों के बीच मारपीट हो गई। इसी बीच पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। पुलिस ने लोसुपा प्रत्याशी व लोगों पर लाठियां भांजी तो इसी दौरान भीड़ की ओर से पथराव कर दिया गया। पथराव में राई थाना प्रभारी अनिल व मुरथल थाना प्रभारी सुमित भी चोटिल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने शव को जबरन कब्जे में लिया। राजबाला समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया। शव को उठाने के कुछ देर बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम में फंसे वाहनों के शीशे भी तोड़े
पुलिस के लाठीचार्ज के बाद हुए पथराव में पुलिस कर्मियों के चोटिल होने के साथ ही कई वाहनों के शीशे भी टूट गए। वहां शीशे टूटने के बाद वाहन चालक किसी तरह से अपने वाहनों को निकालकर ले गए। पुलिस के लाठीचार्ज से कई महिलाएं व लोग भी चोटिल हो गए।

थाने में जुटे लोसुपा व बसपा समर्थक, तब राजबाला को छोड़ा
लोसुपा व बसपा की साझा प्रत्याशी राजबाला व अन्य लोगों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस उन्हें थाने में ले गई। जिसकी सूचना के बाद रात को लोसुपा व बसपा समर्थकों की भीड़ थाने में जुटना शुरू हो गई। वह उन्हें राजबाला से मिलवाने की मांग कर रहे थे। बाद में करीब ढाई घंटे बाद पुलिस ने लोसुपा प्रत्याशी को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed