फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रुड़की वाले मामले में फालोअप

रुड़की वाले मामले में फालोअप

Fri, 08 Feb 2019 02:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
रुड़की वाले मामले में फालोअप
सांपला। रुड़की गांव में बुधवार रात शादी समारोह में शराब पीने का विरोध करने पर दुल्हन के परिवार पर गांव के ही युवकों ने फायरिंग की थी। दुल्हन के ताऊ की शिकायत पर दिल्ली पुलिस के सिपाही समेत पांच पर केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने जल्द आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।
विज्ञापन

पुलिस से शिकायत करते हुए रुड़की गांव के महेंद्र ने बताया कि वह सोनीपत के प्रगति नगर में परिवार समेत रहता है। बुधवार की रात उसकी भतीजी की रुड़की गांव में शादी थी। वह परिवार समेत शादी में आया था। आरोप है कि रात में करीब साढ़े 9 बजे शादी समारोह स्थल के सामने स्थित दुकान पर कुछ युवक शराब पी रहे थे। मना करने पर उन्होंने गाली देनी शुरू कर दी, इसके बाद वे मौके से चले गए। आरोप है कि जिस समय फेरों की रस्म निभाई जा रही थी। उसी समय अचानक पांच युवक पहुंचे तथा फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के कारण दुल्हन का भाई हरिओम घायल हो गया, जबकि महेंद्र की बेरहमी से पिटाई की गई। मामले की सूचना पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए। आरोप है कि शराब पीने का विरोध करने के कारण ही गोली मारी गई। पीड़ित की शिकायत पर गांव के ही दिल्ली पुलिस के सिपाही, मनीष, दिनेश, अमित, जितेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सांपला एसएचओ कुलबीर सिंह कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


घायल मनीष को भी बनाया आरोपी, नहीं दी शिकायत
फायरिंग में रुड़की का मनीष भी घायल हो गया था। जिसे बुधवार की रात ही पीजीआई में भर्ती कराया गया था। मगर मनीष की तरफ से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि मनीष को पीड़ित पक्ष की तरफ से आरोपी बनाया गया है। यदि शिकायत मिलती है तो मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed