{"_id":"5ba01fcf867a557ea65a53a9","slug":"91537220559-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखनमाजरा में बच्ची से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखनमाजरा में बच्ची से दुष्कर्म
Updated Tue, 18 Sep 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्ते तार-तार
हेडिंग : नानी के घर रह रही कक्षा चार की छात्रा से रिश्ते के मामा और हाईस्कूल के छात्रों समेत चार ने किया गैंगरेप
-बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर मां घर पहुंची तो पीड़िता ने दी पूरी जानकारी
-मामले की सूचना पाते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची
-एक आरोपी को किया गिरफ्तार, केस दर्ज, तीन आरोपी नाबालिग, काउंसिलिंग के दौरान पीड़िता ने बताए तीन और के नाम
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक/लाखन माजरा
रेवाड़ी में हुए गैंगरेप प्रकरण का पुलिस अब तक सही ढंग से खुलासा भी नहीं कर सकी थी कि अब रोहतक के लाखनमाजरा क्षेत्र के एक गांव में भी कक्षा चार की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। अपनी नानी के यहां रह रही छात्रा से हाईस्कूल के छात्र और रिश्ते के मामा समेत चार लोग करीब दो माह तक गैंगरेप करते रहे। आरोपी विरोध करने पर नानी और उसकी मां को जान से मारने की धमकी देते थे। पीड़ित बच्ची की हालत बिगड़ी तो जींद से मां यहां आ गई। इसके बाद बच्ची ने मां और नानी को जानकारी दी। मामले की सूचना पाते ही डीएसपी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीन अन्य को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार जींद के एक गांव की 10 साल की बच्ची पिछले चार साल से लाखनमाजरा के एक गांव में अपनी नानी के घर रहकर गांव के ही स्कूल में कक्षा चार में पढ़ाई कर रही है। दो दिन पूर्व बच्ची की अचानक तबीयत खराब हो गई। नानी ने गांव के ही चिकित्सक को बच्ची को दिखाया। मगर बच्ची को आराम नहीं मिला। जिस पर बच्ची की मां को जींद से सोमवार को बुला लिया गया। बच्ची ने मां और नानी को बताया कि पड़ोस में ही रहने वाले मामा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मां और नानी को जान से मारने की धमकी दी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही डीएसपी वीरेंद्र कुमार सांगवान, एफएसएल इंचार्ज सरोज दहिया और लाखनमाजरा पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी रिश्ते के मामा प्रवीण को हिरासत में ले लिया। मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
काउंसिलिंग में बताए तीन अन्य के भी नाम
पुलिस की काउंसिलिंग के दौरान पीड़ित ने बताया कि गांव के ही उसके रिश्ते के ही मामा, हाईस्कूल के छात्र समेत चार लोग उसके साथ पिछले दो माह से गैंगरेप कर रहे थे। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की जाती थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। तीन आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
---
लाखमाजरा के एक गांव में बच्ची के साथ रिश्ते के मामला द्वारा रेप का मामला सामने आया था। बच्ची की काउंसिलिंग कराई गई तो उसने गांव के ही तीन अन्य नाबालिगों के नाम भी बताए। जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- जशनदीप सिंह रंधावा
---
आरोपियों की उम्र 14 से 16 के बीच
पुलिस के अनुसार काउंसिलिंग के दौरान पीड़ित ने जिन तीन आरोपियों के नाम बताए हैं उनकी उम्र 14 से 16 के बीच है। हिरासत में लेकर पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
---
पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा
- नीरज कुमार, थाना प्रभारी लाखनमाजरा