फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बस के बजाए सीधे रेल से साथियों के साथ दिल्ली जाकर शरण लेता था संपत

बस के बजाए सीधे रेल से साथियों के साथ दिल्ली जाकर शरण लेता था संपत

Fri, 29 Jun 2018 02:04 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
बस के बजाए सीधे रेल से साथियों के साथ दिल्ली जाकर शरण लेता था संपत
बस की जगह सीधे रेल से साथियों के साथ दिल्ली जाकर शरण लेता था संपत
विज्ञापन

- कई बार पंजाब, राजस्थान में घेराबंदी होने पर सीधे दिल्ली चला गया था संपत
- पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में भी दे रही दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। गैंगस्टर संपत नेहरा के संबंध में आए दिन तरह तरह के खुलासे हो रहे हैं। पुलिस को पता चला है कि संपत राजस्थान, पंजाब में घेराबंदी के बाद साथियों के साथ ट्रेन से दिल्ली पहुंच जाता था। बस में सफर करने से संपत परहेज करता था। पुलिस शरण देने वाले दिल्ली के लोगों का ब्योरा तैयार करा रही है।
गैंगस्टर संपत नेहरा को हरियाणा एसआईटी ने 6 जून को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया था। गैंगस्टर पर जानलेवा हमला, हत्या समेत 12 से अधिक मामले दर्ज हैं। संपत नेहरा के खिलाफ कारौर के आनंद हत्याकांड में भी मुकदमा दर्ज है। पुलिस पूछताछ में संपत कई खुलासे कर चुका है। संपत ने बताया था कि वह भरतपुर की जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर अभिनेता सलमान खान की केकी करने मुंबई पहुंच गया था।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पुलिस को पता चला है कि संपत तीन माह पूर्व राजस्थान व पंजाब में पुलिस की घेराबंदी के बाद साथियों के साथ ट्रेन से दिल्ली के सरोजनी नगर पहुंच गया था। अकसर वह बस के बजाय रेल में सफर करता था। ताकि पुलिस उसे आसानी से न पकड़ सके। बीस से अधिक बार वह रेल के माध्यम से ही दिल्ली शरण लेने के लिए जा चुका था। उधर रोहतक पुलिस ने कारौर के आनंद हत्याकांड में संपत को रिमांड पर लेने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं पहुंचा संपत
रोहतक। सीआईए-2 प्रभारी आजाद सिंह ने बताया कि आज संपत को कोर्ट में वारंट पर पेश किया जाना था। मगर संपत कोर्ट नहीं आ सका। अब उसे सोमवार को रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड में संपत कई चौंकाने वाले खुलासे कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed