फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   7 घंटे तक नाबालिग को बनाया बंधक, आधी रात चंगुल से निकलकर भागी

7 घंटे तक नाबालिग को बनाया बंधक, आधी रात चंगुल से निकलकर भागी

Mon, 18 Dec 2017 02:25 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
7 घंटे तक नाबालिग को बनाया बंधक, आधी रात चंगुल से निकलकर भागी
शादी के लिए नाबालिग को सात घंटे बनाया बंधक, आधी रात चंगुल से निकलकर भागी
विज्ञापन

- खींचकर ले जाने लगी आरोपी मैरिज होम संचालिका तो लोगों ने पकड़ा, पुलिस ने भेजा जेल

- पटना से फुसलाकर लाया गया था लड़की को, गांधी कैंप निवासी महिला को सौंपा
- बाल कल्याण समिति आज से शुरू करेगी लड़की की काउंसिलिंग

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
मैरिज ब्यूरो संचालिका ने शादी कराने के लिए एक नाबालिग को अपने घर में बंधक बना लिया। लड़की सात घंटे बाद आधी रात को ही किसी तरह उसके चंगुल से निकलकर लेबर चौक पहुंच गई। आरोपी महिला भी उसके पीछे-पीछे वहां पहुंची और जबरन उसको खींचकर अपने घर ले जाने लगी। लड़की ने शोर मचा दिया जिस पर आसपास के लोगों ने उससे लड़की को छुड़वाया और बाल कल्याण समिति को सूचना दी। समिति के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर लड़की को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं, समिति की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ जुवेनाइल एक्ट में केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने बताया कि वह बिहार की रहने वाली है। चार दिन पहले लड़की पटना रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। तभी सुरेंद्र नाम का एक व्यक्ति आया और लड़की को बहला फुसलाकर ट्रेन से दिल्ली लेकर आ गया। इसके बाद सुरेंद्र ने शनिवार शाम करीब चार बजे लड़की को गांधी कैंप की रहने वाली सुषमा को सौंप दिया।
विज्ञापन


मैरिज ब्यूरो चलाती है आरोपी महिला
आरोपी सुषमा अपने घर में ही मैरिज ब्यूरो चलाती है। पीड़िता का आरोप है कि घर आने के कुछ देर बाद ही सुषमा ने लड़की को देखने के लिए कई लोगों को बुलाया। वह जबरन उसकी शादी करवाना चाहती थी। जब उसको इस बात का पता लगा तो उसने सुषमा से कई बार घर जाने की बात कही, लेकिन उसकी एक बात नहीं सुनी गई। उसने घर में ही उसको बंधक बना लिया। शनिवार रात करीब 11 बजे वह किसी तरह सुषमा के चंगुल से निकलकर लेबर चौक पर आ गई। आरोपी महिला भी उसका पीछा करते हुए लेबर चौक पर पहुंच गई और फिर से उसको पकड़ लिया। इस पर उसने शोर मचा दिया। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गये। लोगों ने मामले की जानकारी बाल कल्याण समिति को दी। जानकारी मिलने पर कुछ ही देर बाद पीजीआई थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। समिति के अधिकारी लड़की को अपने साथ ले गये। पुलिस ने आरोपी महिला सुषमा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिन से दूसरी महिला को भी बना रखा था बंधक
पीड़िता ने बताया है कि आरोपी महिला ने अपने घर में एक अन्य महिला को भी करीब 15 दिन से बंधक बना रखा था। उस बंधक महिला ने उसको बताया कि आरोपी महिला उसे भी मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी। पीड़िता का कहना है कि बंधक बनाई गई महिला की मदद से ही वह वहां से भागी थी। हालांकि दूसरी महिला ने पुलिस को कोई भी शिकायत देने से इनकार कर दिया है। पुलिस आरोपी महिला के मैरिज ब्यूरो का डाटा खंगाल रही है। ताकि अन्य मामलों के बारे में पता चल सके। फिलहाल समिति ने लड़की को शहर के एक बाल आश्रम में भेज दिया है।

लड़की की खरीद-फरोख्त का शक
बाल कल्याण समिति के अधिकारियों को शक है कि लड़की को बिहार से खरीद के लाया गया है। इसके बाद उसे आरोपी महिला को बेच दिया गया। अब वह भी लड़की को बेचने की फिराक में थी। समिति सोमवार से लड़की की काउसिलिंग शुरू करेगी। ताकि सारी सच्चाई सामने आ सके। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला ने अपने बयान में दावा किया है वह लड़की को रोहतक लाने वाले सुरेंद्र के पते के बारे में नहीं जानती है। हालांकि पुलिस ने अपने स्तर पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


वर्जन
फिलहाल लड़की बहुत घबराई हुई है। सोमवार से उसकी काउंसिलिंग शुरू करवाई जाएगी। इसके बाद उसके माता पिता और पते के बारे में पूछताछ की जाएगी। साथ ही पता लगाया जाएगा कि लड़की रोहतक तक कै से पहुंची।
- डॉ. राजसिंह सांगवान, चेयरमैन बाल कल्याण समिति

आरोपी महिला को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। अभी लड़की को लाने वाले आरोपी सुरेंद्र की तलाश की जा रही है।
राकेश सैनी, एसएचओ पीजीआई थाना

















विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed