फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   कुकर्म के बाद बच्चे की हत्या मामले में शादी की वीडियो से आस

कुकर्म के बाद बच्चे की हत्या मामले में शादी की वीडियो से आस

Sun, 31 Mar 2019 02:03 AM IST
Gaurav sharma Gaurav sharma
Updated Sun, 31 Mar 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
कुकर्म के बाद बच्चे की हत्या मामले में शादी की वीडियो से आस
कस्बे में दूसरी कक्षा के अपहृत आठ वर्षीय बच्चे की कुकर्म के बाद हत्या मामले में पुलिस शनिवार को दिन भर जांच में जुटी रही। लोगों से पूछताछ के अलावा गांव में हुए शादी समारोह की वीडियो भी खंगाली जा रही है। पुलिस को वीडियो में आरोपी के मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि बच्चे के साथ गलत करने वाले की तलाश की जा रही है। पहला काम आरोपी को सामने लाना है। इसकी पहचान के लिए शादी की वीडियो को बारीकी से देखा व जांचा जा रहा है। वीडियो में यह बच्चा नजर आया है। इसके बाद ही यह गायब हुआ। ऐसे में मामले को पूरी गंभीरता से लेते हुए हर एहतियात बरता जा रहा है। पुलिस अपने मुखबिरों व दूसरे साधनों से भी आरोपी को तलाश कर रही है। इसी कड़ी में शनिवार को करीब 20 से ज्यादा युवकों से पूछताछ की गई। इनकी उम्र 20 से 27 वर्ष के बीच बताई गई है।
विज्ञापन

बता दें कि 27 मार्च की रात दूसरी कक्षा का एक छात्र घर से निकल कर गांव में बारात देखने गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। इसके अगले दिन परिवार ने उसे काफी तलाशा मगर, वह नहीं मिला। इसके चलते पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस ने बच्चे के अपहरण का केस दर्ज कर लिया। इसके अगले दिन 28 मार्च की सुबह शौच के लिए गांव के तालाब के पास गई महिला ने झाड़ियों में एक बच्चे का नग्न शव पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और बच्चे की शिनाख्त अपहृत आठ वर्षीय बच्चे के रूप में हुई। जांच में इसके साथ कुकर्म के बाद हत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed