फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   फर्जी आईडी पर लिए सिम से एक दूसरे से बतियाता है नशे के सौदागरों का गिरोह

फर्जी आईडी पर लिए सिम से एक दूसरे से बतियाता है नशे के सौदागरों का गिरोह

Mon, 23 Jul 2018 02:28 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
फर्जी आईडी पर लिए सिम से एक दूसरे से बतियाता है नशे के सौदागरों का गिरोह

विज्ञापन
फर्जी काल सेंटर खोल ठगी भी करते है नशे के सौदागर
-एसटीएफ की पूछताछ में पकड़े गए अफ्रीकी युवक ने किया खुलासा
- दिल्ली से ही विभिन्न स्थानों पर सप्लाई होते हैं नशीले पदार्थ
- छात्राओं को भी जोड़ रहे थे गिरोह के सदस्य
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। हरियाणा के अलावा यूपी, दिल्ली में हेरोइन और अन्य नशीली पदार्थों की सप्लाई करने वाले गिरोह के सदस्य ने एसटीएफ की पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए है। गिरोह के कुछ सदस्य नशीले पदार्थों की सप्लाई के साथ साथ दिल्ली में ही फर्जी काल सेंटर खोलकर लोगों से ठगी भी करते थे। इसके अलावा गिरोह में छात्राओं को भी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
हाल ही में हरियाणा एसटीएफ ने अफ्रीकी युवक फिरमिन को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। एसटीएफ सूत्रों के अनुसार गिरोह के सदस्य हरियाणा के अलावा दिल्ली और यूपी के विभिन्न स्थानों पर नशीले पदार्थों को सप्लाई करता है। पूछताछ में खुलासा किया है कि वह गिरोह में हरियाणा, दिल्ली की महिला और छात्राओं को भी जोड़ने का प्रयास कर रहा था। आरोपी ने बताया कि गिरोह के अधिकतर सदस्य दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर रहते है। नशे के कारोबार के अलावा गिरोह दिल्ली में फर्जी काल सेंटर खोलकर भी लोगों को ठगने का प्रयास करता था। खुद को बैंक का मैनेजर बताकर गिरोह के सदस्य लोगों के पास कॉल करते थे। गिरोह का सरगना दिल्ली निवासी व्यक्ति बताया गया है। एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सरगना के संबंध में भी अहम सुराग हाथ लगे है।
विज्ञापन

---
फर्जी आईडी पर लिए सिम से करते है बातचीत
एसटीएफ को पूछताछ में पता चला है कि गिरोह के सदस्य फर्जी आईडी पर सिम लेकर ही एक दूसरे से बात करते थे। यहीं कारण था कि कई बार दिल्ली की स्पेशल सेल ने गिरोह के सदस्यों को पकड़ने का प्रयास किया मगर सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed