{"_id":"5a9717eb4f1c1b28428b7fe1","slug":"81519851499-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूस की फड़ी लगाने वाले शंकर की का गला काटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जूस की फड़ी लगाने वाले शंकर की का गला काटकर हत्या
Updated Thu, 01 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाड़े न्यू राजेंद्रा कॉलोनी में युवक की गला काटकर हत्या, 20 मिनट तक तड़पता रहा, चश्मदीद बोला- कुछ देर पहले ही प्लॉट में झगड़ रहे थे चार लोग
- मददगार से पीड़ित बोला- मुझे मेडिकल ले चलो, पीजीआई ले जाते समय हुई मौत
- मृतक के भाई ने अपने चचेरे भाइयों पर लगाया जमीनी विवाद को लेकर हत्या करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
भिवानी चुंगी स्थित न्यू राजेंद्रा कॉलोनी में बुधवार सुबह तीन बदमाशों ने खाली प्लॉट में एक युवक की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। मृतक शिव शंकर जूस की रेहड़ी लगाता था। वारदात के बाद शिव शंकर मदद के लिए करीब 20 मिनट तक कराहता रहा। तभी सामने वाले मकान में रह रहे युवक ने शिव शंकर को तड़पता देखा। पीजीआई ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक के भाई झब्बर ने जमीनी विवाद के कारण तीन चचेरे भाइयों पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बहराइच स्थित गांव रिठौड़ा निवासी शिव शंकर पिछले काफी समय से भिवानी चुंगी के पास न्यू राजेंद्रा कॉलोनी में परिवार के साथ किराये के मकान में रहता था। शंकर का भाई झब्बर और देशराज भी उसके साथ ही रहते हैं। बुधवार सुबह शंकर रेहड़ी लगाने के लिए मंडी से गाजर और मौसमी खरीदकर लाया था। घर से 10 मीटर दूरी खाली प्लॉट में शंकर गाजर और मौसमी के छिलके उतार रहा था। तभी प्लॉट के सामने वाले मकान की ऊपरी मंजिल पर किराये में रहने वाला युवक ने शंकर प्लॉट में तड़पता देखा। पीजीआई ले जाते समय शंकर की मौत हो गई।
चश्मदीद ने बयां की वारदात की कहानी
प्लॉट के साथ वाली ऑटो मोबाइल की दुकान में काम करने वाले मैकेनिक ने पुलिस के सामने वारदात की कहानी बयां की। मैकेनिक ने हैड कांस्टेबल अनिल को बताया कि उसने सुबह करीब आठ बजे दुकान खोली थी। पास के प्लॉट से लड़ाई झगड़े की आवाज आ रही थी। इस पर मैकेनिक ने देखा कि प्लॉट में चार युवक आपस में झगड़ रहे थे। वहीं मदद के लिए पहुुंचे युवक ने हैड कांस्टेबल बताया कि वह सुबह करीब आठ बजकर 15 मिनट पर बाथरूम में जा रहा था। तभी किसी के कराहने की आवाज आई। लेकिन युवक ने आवाज को अनसुना कर दिया। जब युवक नहा धोकर बाथरूम से बाहर आया तो उसे फिर से कराहने की आवाज सुनाई दी। इस पर युवक ने झांककर देखा तो शंकर घायल अवस्था में प्लॉट में पड़ा कराह रहा था। हैड कांस्टेबल अनिल ने बताया कि आरोपियों ने 8 से 8.30 बजे की बीच वारदात को अंजाम दिया। दूसरी तरफ मृतक के भाई झब्बर का कहना है कि उसे एक पड़ोसी ने बताया कि तीन युवक प्लाट के अंदर से निकले थे। हालांकि पड़ोसी उन तीनों के बारे में नहीं जानता था। झब्बर ने बताया कि उनके गांव से फोन आया था कि चाचा के बेटों ने रुपये देकर हत्या करवाई है।
विज्ञापन
पत्नी की तरफ देखकर बोला- पागल...पागल
पति को बचाने के लिए उसकी पत्नी कृष्णा ने पड़ोसी अशोक को मदद के लिए बुलाया। अशोक किसी काम से गाड़ी लेकर जा रहा था। अशोक ने पुलिस को बताया कि जब वह प्लॉट के अंदर गया तो शंकर कह रहा था कि मुझे मेडिकल ले चलो। साथ ही शंकर अपनी पत्नी को बार-बार पागल..पागल.. कह रहा था। वहीं पत्नी ने बताया कि शंकर मुझे प्यार से पागल कहता था और मैं उसको लंबू कहकर बुलाती थी। पीजीआई में शिव शंकर का शव देखकर उसकी पत्नी का बुरा हाल था और चिल्लाते हुए वहां से निकल गई। इसके बाद न्यू राजेंद्रा कॉलोनी में ही मायके में अपने दो बेटों दीपांशु और अंशु को लेकर पहुंची।
पत्नी बोली- मुझे बुलाया था शंकर ने, मैं बच्चे को दूध पिलाने लगी
शिव शंकर की पत्नी कृष्णा से भी बातचीत की। हैड कांस्टेबल अनिल ने बताया कि शंकर की पत्नी का कहना है कि सुबह उनके पति ने उसे गाजर काटने के लिए प्लॉट में बुलाया था। इस पर कृष्णा ने कहा कि उसने दूध गैस पर गर्म करने के रखा है। इसके बाद शंकर प्लॉट में चला गया। पुलिस ने वारदात स्थल से दो चाकू बरामद किये हैं। इनमें से एक चाकू पर खून लगा हुआ है।
सुबह नहीं जाहिर किया शक, शाम को लगाया हत्या का आरोप
सुबह से शाम होते होते मृतक के परिजनों के सुर बदल गये। सुबह तक किसी पर शक जाहिर नहीं करने वाले मृतक के भाई झब्बर ने शाम को अपने चचेरे भाईयों पर हत्या का आरोप लगा दिया। झब्बर का कहना है कि उनका गांव में चचेरे भाइयों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि तीनों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर रखा है। इस मामले को लेकर करीब छह महीने पहले चचेरे भाइयों ने शंकर सहित झब्बर की घर में घुसकर पिटाई की थी। इसके बाद मामले में समझौता हो गया था। झब्बर का कहना है कि हत्या में उसके चचेरे भाइयों का हाथ है। उन्होंने खुद हत्या की या फिर किसी से करवाई।
जिन पर लगाया आरोप उनकी लोकेशन बहराइच में ही मिली
झब्बर ने जिन चचेरे भाईयों पर हत्या का शक जाहिर किया है वह कुछ रोहतक से जा चुके हैं। झब्बर ने बताया कि उसका एक चचेरा भाई करीब 15 दिन पहले रोहतक से चला गया। फिर पांच दिन पहले दो चचेरे भाई भी रोहतक से चले गये। हैड कांस्टेबल अनिल ने बताया कि मकान मालिक से तीनों के मोबाइल नंबर को लेकर सर्विलांस पर लगाया गया है। उनकी लोकेशन बहराइच मिली है।
वर्जन
मृतक के भाई की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक के चचेरे भाईयों की वारदात के समय मोबाइल लोकेशन को खंगाला गया है। जिन पर आरोप लगाया जा रहा है उनकी लोकेशन बहराइच में मिली है।
एएसआई सुखबीर सिंह, अनाज मंडी पुलिस चौकी इंचार्ज