फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   उधार दिये रुपये वापस लेने गये डेयरी संचालक को किया अधमरा

उधार दिये रुपये वापस लेने गये डेयरी संचालक को किया अधमरा

Mon, 08 Jan 2018 02:25 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
उधार दिये रुपये वापस लेने गये डेयरी संचालक को किया अधमरा
उधार दिये रुपये वापस लेने गये डेयरी संचालक को किया अधमरा
विज्ञापन

- बुआ के बेटे ने गांव गुमाणा में रॉड से किया हमला
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
उधार में दिये रुपये वापस मांगना एक डेयरी संचालक को भारी पड़ गया। आरोपी युवक ने उधार रुपये देने की बजाए डेयरी संचालक पर रॉड से हमला कर उसे अधमरा कर दिया। डेयरी संचालक फिलहाल गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती है।

गांव चुलियाणा निवासी संतकुमार डेयरी संचालक है। परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहले संत कुमार ने अपनी बुआ के बेटे गुमाणा निवासी जगबीर को करीब दस लाख रुपये उधार दिये। दोनों ने साझेदारी में काम शुरू किया था। बाद में दोनों के बीच अनबन हो गई। संतकुमार रविवार को जगबीर से रुपये लेने गुमाणा उसके घर गया था। यहां बातचीत होने के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जगबीर ने रुपये देने से इनकार कर दिया। जैसे ही संत कुमार घर से बाहर निकला तो आरोप है कि जगबीर ने उसके सिर पर राड से हमला बोल दिया। आरोपी ने एक के बाद एक वार करके संतकुमार को अधमरा कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में संत कुमार को पीजीआई में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed