{"_id":"5a21ca524f1c1b3c3d8bb0a9","slug":"81512163922-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमेटी के पैसे न मिलने पर की सुसाइड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमेटी के पैसे न मिलने पर की सुसाइड
Updated Sat, 02 Dec 2017 03:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमेटी के पैसे न मिले तो खा लिया जहर
- काहनौर के गांव मसूदपुर का मामला, सुसाइड नोट भी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
कलानौर।
मसूदपुर गांव में कमेटी के पैसे न मिलने पर एक युवक ने जहर निगलकर जान दे दी। 24 वर्षीय सोनू के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया। उसकी पेंट की जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने तीन युवकों पर कमेटी के पैसे न देने का आरोप लगाया है। पिता कृष्ण की शिकायत पर काहनौर पुलिस चौकी में 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
मसूदपुर निवासी सोनू काहनौर गांव में जूतों व चप्पल की दुकान चलाता था। दुकान चलाने के साथ-साथ उसने बाजार के दुकानदारों के साथ मिलकर कमेटी भी डाली हुई है। सोनू के परिजनों का आरोप है कि तीन युवकों ने कमेटी को छुड़वा लिया और बाकी की किश्तें भरने से मना कर दिया। सोनू द्वारा कमेटी के पैसे मांगने पर वह उसे धमकाने लगे। कमेटी के बाकी सदस्यों को पैसे देने में सोनू नाकाम हो गया तो उसने तीन दिन पहले जहर गटक लिया। जहर के सेवन के बाद उसकी हालत बिगड़ गयी और शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।