फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बच्चे का अपहरण कर उसके साथ कुकर्म करके हत्या करने वाले को उम्रकैद

बच्चे का अपहरण कर उसके साथ कुकर्म करके हत्या करने वाले को उम्रकैद

Sat, 11 Nov 2017 02:30 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
बच्चे का अपहरण कर उसके साथ कुकर्म करके हत्या करने वाले को उम्रकैद
बच्चे का अपहरण कर कुकर्म और हत्या करने वाले को उम्रकैद
विज्ञापन

- कोर्ट ने दोषी पर लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
कोर्ट ने बच्चे का अपहरण कर उसके साथ कुकर्म करके हत्या करने वाले आरोपी को दोषी मानते हुए उम्रकैद और 50 हजार रुपये जुुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने पर अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
अदालत में चले अभियोग के अनुसार 1 जुलाई 2016 को सुंदरपुर रोड पर स्थित झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया था कि उसका बारह साल का बेटा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। इस पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। पीड़ित पक्ष मूलरूप से यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन

पुलिस ने शक के आधार पर मामले में पड़ोसी शेरूखान को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान दो जुलाई को बच्चे का शव सिंहपुरा के खेतों से बरामद किया था। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया था कि उसने कुकर्म के इरादे से बच्चे का अपहरण किया था। सबूत मिटाने के लिए आरोपी ने बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया था। अदालत ने पूरे मुकदमे की सुनवाई के बाद शेरूखान को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed