फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सड़क हादसे में मौत् ा

सड़क हादसे में मौत् ा

Thu, 24 Jan 2019 02:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में मौत्
ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। 19 जनवरी को चिड़ी गांव से रोहतक टाइल्स लेने आते समय बाइक व कार की टक्क र में घायल छात्र ने पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि जींद के जुलाना थाने के एसएचओ ने मामले में फैसले न करने पर जान से मारने की धमकी दी। मृतक के चाचा की शिकायत पर लाखन माजरा थाने के एसएचओ पर केस दर्ज किया गया है।

चिड़ी गांव के रहने वाले संजय ने लाखन माजरा थाने पर शिकायत करते हुए बताया कि 19 जनवरी को वह अपने भतीजे प्रदीप और अंकित के साथ बाइक पर सवार होकर गांव से रोहतक टाइल्स लेने के लिए जा रहा था। भतीजा अंकित दूसरी बाइक पर सवार था। बताया कि जैसे ही बाइक घरौठी मोड़ के पास पहुंची तो सामने से तीव्र गति से आ रही कार ने जोरदार टक्क र मार दी, जिससे बाइक पर सवार अंकित घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए पजीआई में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान 20 जनवरी को उसकी मौत हो गई। आरोप है कि जींद के जुलाना थाने का एसएचओ रोहताश मामले में फैसले का दबाव बना रहा था। मना करने पर परिवार के सदस्यों को मारने की भी धमकी दी गई। संजय की शिकायत पर जुलाना एसएचओ पर केस दर्ज कर लिया गया है। इस बारे में जुलाना एसएचओ रोहताश का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed