फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दिल्ली, महाराष्ट्र, और हरियाणा के कई एटीएम थे निशाने पर

दिल्ली, महाराष्ट्र, और हरियाणा के कई एटीएम थे निशाने पर

Sat, 28 Jul 2018 03:20 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 03:20 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली, महाराष्ट्र, और हरियाणा के कई एटीएम थे निशाने पर
फोटो
विज्ञापन

दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र के कई एटीएम थे मेवात गैंग के निशाने पर
- मेवात गैंग के सरगना ने किया खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। मेवात गैंग के सरगना ने सीआईए-1 की पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। गैंग के निशाने पर हरियाणा के अलावा दिल्ली, महाराष्ट्र और गुड़गांव के कई एटीएम थे। एक माह के अंदर ही कई एटीएम लूट की वारदात को अंजाम देना था लेकिन इससे पूर्व ही गिरोह के अधिकतर सदस्यों को पुलिस ने पकड़ लिया।
30 जनवरी को शहर के सेक्टर दो की मार्केट से कैश से भरा एटीएम उखाड़ लिया गया था। पुलिस ने इस मामले में मेवात गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया था। जबकि सरगना दिल्ली निवासी अमित को नागपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। सीआईए-1 के एएसआई सुशील कुमार और विनोद ने बताया कि अमित ने साथियों के साथ वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। उसने बताया कि गिरोह किस स्थान पर कब वारदात को अंजाम देना है, पहले ही तय कर लेता था। जुलाई और अगस्त माह में गिरोह को हरियाणा के रोहतक के अलावा सोनीपत, पानीपत, दिल्ली, गुड़गांव और महाराष्ट्र के कई स्थानों पर वारदात को अंजाम देना था। अमित ने बताया कि महाराष्ट्र में कार लूटने के दौरान गिरोह की पुलिस से भी मुठभेड़ हो गई थी। किसी तरह भागकर गिरोह के सदस्यों ने जान बचाई थी।
विज्ञापन

पढ़े लिखे युवकों को जोड़ रहे थे गिरोह में
अमित ने बताया कि वह बीए पास है। गिरोह में इंटर और ग्रेजुएशन कर चुके सदस्यों को जोड़ने में लगे हुए थे। गिरोह के अन्य सदस्य ग्रेजुएशन और इंटर पास ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लूटी गई गाड़ियों का करते थे इस्तेमाल
अमित ने बताया कि वह दिल्ली गुड़गांव आदि से गाड़ियों को लूटने के बाद उन्हीं से ही एटीएम लूट की वारदातों को अंजाम देता था। एक दिन पहले एटीएम की रेकी करते थे। एटीएम में कैश होने की जानकारी पर लूट करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed