फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   लिफ्ट मांग करते थे लूटपाट

लिफ्ट मांग करते थे लूटपाट

Tue, 17 Jul 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
लिफ्ट मांग करते थे लूटपाट
लिफ्ट मांग करते थे लूट, शामली में बेचते थे लूटी गाड़ियां
विज्ञापन

सोनीपत। देवडू बाईपास के पास लूटपाट के इरादे से एसटीएफ टीम पर पिस्तौल तानने वाले बदमाश लिफ्ट लेने के बहाने गाड़ी रुकवाकर वारदात को अंजाम देते थे। एसटीएफ की टीम पर ही बदमाशों ने पिस्तौल तानने वाले प्रौढ़ को इसलिए साथ रखते थे ताकी उसे देखकर कोई भी लिफ्ट देने के लिए गाड़ी रोक दे। जैसे ही कोई गाड़ी रोकता वे वारदात को अंजाम देते थे। लूटपाट के बाद वह यूपी के शामली के झिंझाना क्षेत्र में ले जाकर लूटी गई कारों को बेचते थे। एसआई बिजेंद्र भंडारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने कार लूट की तीन वारदात कबूल की हैं। आरोपी दो साल पहले जेल से बाहर आए थे, जिसके बाद से वह तीन वारदात कर चुके हैं। इसके अलावा भी आरोपी हत्या, लूट व डकैती की करीब दो दर्जन वारदातों में नामजद रह चुके हैं। जिनमें कुछ में यह बरी भी हो चुके हैं।
एसटीएफ ने रविवार देर रात यूपी के मेरठ स्थित न्यू सैनिक विहार निवासी विशाल उर्फ विशू, कुमासपुर निवासी संदीप उर्फ छोटा उर्फ जगबीर व मल्हा माजरा निवासी सत्यवान उर्फ सत्ते को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने कार लूट की तीन वारदात कबूल की हैं। इससे पहले भी यह हत्या, लूट व डकैती की कई वारदातों में नामजद हो चुके हैं।
विज्ञापन

---
- 12 अप्रैल को संदीप व विशाल ने दो साथियों के साथ मिलकर राई औद्योगिक क्षेत्र से कार लूटी।
- 22 मार्च को महाराणा प्रताप चौक से कार लूटी।
- 26 जून को संदीप व एक अन्य ने पानीपत के समालखा के बापौली थाना क्षेत्र से ब्रेजा कार चालक का अपहरण कर गाड़ी लूटी थी।
---
साढ़े चार करोड़ की लूट की जांच एसटीएम को मिली
इंस्पेक्टर सतीश देशवाल ने बताया कि पानीपत के सनौली रोड पर भीम गौड़ मंदिर के पास स्थित इंडिया इन्फोलाइन फाइनेंस लिमिटेड (आइआईएफएल) के कार्यालय में हुई लूट की जांच एसटीएफ सोनीपत को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि बदमाश वहां से 4.43 करोड़ रुपये का सोना और 2.45 लाख रुपये की नकदी लूट ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed