फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   लापरवाह चिकित्सक व स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई को लोगों ने एसपी कार्यालय घेरा

लापरवाह चिकित्सक व स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई को लोगों ने एसपी कार्यालय घेरा

Thu, 07 Jun 2018 02:36 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
लापरवाह चिकित्सक व स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई को लोगों ने एसपी कार्यालय घेरा
फोटो
विज्ञापन

एमए-13
एसपी कार्यालय पर पहुंचे बच्चे के परिजन व अन्य।
----
लापरवाह चिकित्सक व स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई को लोगों ने एसपी कार्यालय घेरा
सांघी नर्सिंग होम में मासूम की मौत का मामला
-चिकित्सक व स्टाफ पर मारपीट का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सांघी नर्सिंग होम में बच्चे की मौत के बावजूद लापरवाह चिकित्सक व मारपीट करने वाले स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने के विरोध में बुधवार को मृतक बच्चे के परिजनों व अन्य लोगों ने एसपी कार्यालय का घेराव किया। एसपी से आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही।
बता देें कि 30 अप्रैल को धोबी मोहल्ला निवासी रोहित के डेढ़ वर्षीय बेटे रुद्ध की तबीयत खराब हो गई। इसके चलते परिवार उसे छोटू राम चौक स्थित सांघी नर्सिंग होम ले आया। यहां डॉक्टर ने उसे भर्ती कर लिया। उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने इसके लिए नर्सिंग होम के डॉक्टरों को जिम्मेदार ठहराते हुए इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। अस्पताल के चिकित्सक व परिजनों के बीच करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया। नर्सिंग होम प्रशासन ने हेमंत बख्शी समेत 50-60 लोगों पर तोड़फोड़ व मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

बुधवार को बच्चे के परिजन व अन्य लोग एकत्रित होकर एसपी कार्यालय पर पहुंचे। आरोप था कि बार बार शिकायत के बावजूद लापरवाही व मारपीट करने वाले डॉक्टरों व स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। जबकि डॉक्टर ने उनका साथ देने वाले लोगों पर ही केस दर्ज करा दिया है। एसपी से कार्रवाई की मांग की। एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हेमंत बख्शी ने फेसबुक पर बयां की पीड़ा
तोड़फोड़ के आरोपी हेमंत बख्शी ने फेसबुक पर पोस्ट डाली। जिसमें पूछा गया है कि क्या एक जरूरतमंद परिवार की सहायता करना या उनके बच्चे की मौत पर इंसाफ मांगना गलत है? अगर गलत है को यह गलती बार-बार करने के लिए वह तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed