{"_id":"5a4d42484f1c1b4a198b4ae0","slug":"71515012680-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल में महिला से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निजी अस्पताल में महिला से दुष्कर्म
Updated Thu, 04 Jan 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशीला पदार्थ पिलाकर निजी अस्पताल में सहकर्मी से दुष्कर्म
- महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहर के निजी अस्पताल में एक व्यक्ति पर अपनी सहकर्मी को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोप है कि जब महिला ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस ने करने की बात कही तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ महिला थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया हैं।
पुलिस को दी शिकायत में शहर निवासी एक महिला ने बताया कि वह कुछ समय पहले दिल्ली बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में साफ सफाई का काम करती थी। उसी के साथ पाड़ा मोहल्ले का सोनू भी काम करता था। सोनू चार बच्चों का पिता है। महिला का कहना है कि एक दिन आरोपी ने ड्यूटी के दौरान उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद आरोपी ने अस्पताल में अंदर ही महिला से दुष्कर्म किया। होश में आने पर जब महिला को पता चला तो उसने पुलिस से शिकायत करने की कोशिश की। इस पर आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। कई महीनों तक आरोपी के डर से पीड़िता ने पुलिस को शिकायत नहीं दी। नौकरी छोड़ने के बाद पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दी। मामले में महिला थाना प्रभारी गरिमा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, नशीला पदार्थ पिलाने और छेड़छाड़ का केस दर्ज करके तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही महिला के बयान भी दर्ज किये जाएंगे।