{"_id":"5c084150bdec2241641d4366","slug":"61544044880-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख का इनामी जितेंद्र सिवाच दो दिन के रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक लाख का इनामी जितेंद्र सिवाच दो दिन के रिमांड पर
Updated Thu, 06 Dec 2018 02:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक लाख का इनामी जितेंद्र सिवाच दो दिन के रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। एयरफोर्स पेपर लीक प्रकरण के आरोपी एक लाख के इनामी जितेंद्र सिवाच को बुधवार को सीआईए-3 ने कोर्ट के आदेश पर दो दिन के रिमांड पर लिया। आरोपी ने खुलासा किया कि दिल्ली, गुरुग्राम के अलावा पानीपत के कुछ लोग भी प्रतियोगी परीक्षा में पास कराने के लिए छात्रों को अपने चंगुल में फंसा रहे थे। पुलिस ने जल्द गिरोह के फरार चल रहे गुर्गों को भी पकड़ने का दावा किया है।
13 सितंबर 2018 को रोहतक के हिसार रोड स्थित श्री कृष्णा एकेडमी में एयरफोर्स का ऑनलाइन पेपर करा रहे गिरोह का सिटी थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया था। यहां से दो युवकों को पकड़ लिया था। इनकी पहचान सोनीपत जिले के धनाना के सोमबीर और गन्नौर के हार्दिक के रूप में हुई थी। गिरोह का सरगना सूर्य कॉलोनी निवासी जितेंद्र फरार चल रहा था। इस पर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित कर दिया था। जितेंद्र सिवाच को झज्जर सीआईए ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया था। झज्जर पुलिस आरोपी का रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। रोहतक में एयरफोर्स के पेपर लीक प्रकरण में बुधवार को सीआईए-3 प्रभारी ललित यादव ने जितेंद्र को रिमांड पर लिया और पूछताछ की। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि दिल्ली के साहिल, एकेडमी संचालक जेएस दहिया के साथ मिलकर एयरफोर्स का पेपर लीक कराया था। खुलासा किया कि पानीपत, सोनीपत और दिल्ली के अन्य लोग भी गिरोह के लिए कार्य कर रहे थे। वह छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर तीन से छह लाख रुपये तक हड़पते थे। पुलिस ने इन आरोपियों का भी ब्योरा तैयार करा लिया है। जल्द फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार करने का दावा किया है।