फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 09 Nov 2018 02:17 AM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
नशे के लिए प्रोफेसर के मकान से चोरी के मामले में दो गिरफ्तार
विज्ञापन

- अर्बन एस्टेट थाना पुलिस के हाथ लगी सफलता
-यूपी के लखनऊ के रहने वाले हैं आरोपी, पुलिस पूछताछ में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। नेकीराम कॉलेज के प्रोफेसर के मकान से चोरी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों यूपी के लखनऊ के रहने वाले हैं। दोनों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी है।

अर्बन एस्टेट थाना एसएचओ प्रवीण कुमार ने बताया कि पांच नवंबर को नेकीराम कॉलेज के प्रोफेसर राजेश कुमार ने सेक्टर चार स्थित अपने निर्माणाधीन मकान से तार चोरी की शिक ायत दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अज्ञात में केस दर्ज किया गया था। मुख्य सिपाही रविंद्र कुमार ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए सेक्टर एक की पुलिया के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपना नाम यूपी के लखनऊ निवासी लालू और राम बच्चन बताया। दोनों मजदूरी के लिए रोहतक आए थे तथा पिछले कुछ समय से रोहतक की राजीव कॉलोनी और एकता कॉलोनी में रह रहे थे। दोनों ने नशे के लिए वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी है। पुलिस ने जल्द गिरोह के फरार सदस्यों को भी पकड़ने का दावा किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed