फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   गिरोह में महिलाएं भी शामिल

गिरोह में महिलाएं भी शामिल

Sat, 03 Nov 2018 03:00 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
गिरोह में महिलाएं भी शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। हिमाचल से हरियाणा समेत विभिन्न प्रदेशों में चरस की तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्यों ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। गिरोह में कई महिलाएं भी शामिल हैं, जो चरस को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने में सहयोग करती हैं। पुलिस ने जल्द गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है।
पुलिस ने हाल ही में झज्जर के दो युवकों को चरस के साथ पकड़ा था। दोनों ने हिमाचल प्रदेश से हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश, दिल्ली और अन्य स्थानों पर चरस सप्लाई करने का दावा किया था। आरोपी जिस गिरोह के लिए कार्य कर रहे हैं, उसका नाम डीएसपी बताया था। आरोपियों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश और हरियाणा की पांच महिलाएं भी गिरोह में शामिल हैं। जो मोबाइल पर बात करने से लेकर चरस को विभिन्न स्थानों पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती हैं। इसके बदले एक महिला को पांच से दस हजार रुपये दिए जाते है। महिलाएं व्हाट्सएप पर ही कॉल कर गिरोह के सदस्यों के संपर्क में रहती हैं। खास बात यह है कि अभी तक एक बार भी महिला को नहीं पकड़ा जा सका है। पुलिस ने जल्द गिरोह के सभी सदस्यों को पकड़ने का दावा किया है।
विज्ञापन


पुलिस से बचने को किया महिलाओं को शामिल
पुलिस को पता चला है कि पुलिस से बचने को ही गिरोह के सदस्यों ने हाल ही में महिलाओं को गिरोह में शामिल है। चूंकि महिलाओं पर कोई शक भी नहीं करता है। महिलाएं चरस को बखूबी ढंग से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने में भी कामयाब होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed