{"_id":"5b7f259642c792462d1343dd","slug":"61535059350-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा स हिं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हवा स हिं
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
हवा सिंह के आत्महत्या की सूचना से हड़कंप, व्हाट्सएप पर डाली पोस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। कई बार मांग करने के बाद भी सुनवाई न होने से क्षुब्ध होटल मालिक हवा सिंह ने डीजीपी, एसपी समेत कई अन्य लोगों को पोस्ट डालकर कार्रवाई की मांग की। देर शाम हवा सिंह के ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मंच गया। हालांकि, जांच में सूचना फर्जी निकली।
इंदिरा कॉलोनी निवासी हवा सिंह ने प्रदेश के डीजीपी और एसपी को शिकायत भेजी और इन भेजी गई शिकायत को कई अन्य व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल कर दिया। शिकायत में कहा कि वर्ष 2017 में उसके बेटे राहुल और विशाल की हत्या कर दी गई थी। हत्यारों को गिरफ्तार भी कर लिया गया था। इसके बाद से आरोपियों के परिवार के लोग दो बार उसके परिवार को जान से मारने का प्रयास कर चुके हैं। बावजूद इसके पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। उसका आरोप है कि पुलिस आत्मरक्षा के लिए उसका शस्त्रलाइसेंस भी नहीं बना रही है। उसने चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो परिवार समेत आत्महत्या कर लेगा। उधर, देर शाम हवा सिंह के ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की सूचना आई, जिस पर पुलिस दौड़ी, लेकिन सूचना फर्जी थी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।