{"_id":"5b451df84f1c1b0d278b59d6","slug":"61531256312-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा में नकल करते मिले भावी शिक्षक, बनी 4 यूएमसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परीक्षा में नकल करते मिले भावी शिक्षक, बनी 4 यूएमसी
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा में नकल करते मिले भावी शिक्षक, बनी 4 यूएमसी
- बोर्ड चेयरमैन व बोर्ड फ्लाइंग ने नकल की पर्ची मिलने पर बनाए यूएमसी केस
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। जेबीटी की पढ़ाई पूरी करने के लिए परीक्षा दे रहे भावी शिक्षक नकल कर रहे हैं। यह बात खुद शिक्षा विभाग कह रहा है। मंगलवार को हुई परीक्षा के दौरान चार यूएमसी बनाई गई। ऐसे में साफ है कि नकल करके पढ़ाई करने वाले शिक्षक बच्चों को क्या सिखाएंगे।
मंगलवार को जिले में डीएड कोर्स की वार्षिक परीक्षा में चार जेबीटी विद्यार्थी नकल करते मिले। इन्हें बोर्ड चेयरमैन व बोर्ड उड़न दस्ते ने नकल करते पकड़ा। प्रश्न पत्र उड़न दस्ते की प्रभारी एवं डीएड अधीक्षक हरजीत कौर व उनके सहायक सतीश वर्मा ने चारों की यूएमसी बना दी। अधीक्षक ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से कराने के लिए बोर्ड ने उड़न दस्ते तैनात किए हैं। इसी कड़ी में शहर के छह परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इनमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुराना बस स्टैंड, वैश्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विश्वकर्मा स्कूल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांधी नगर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांधी नगर, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माडल टाउन शामिल हैं। इन्हीं स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा 27 जुलाई तक चलेंगी।