{"_id":"5b3e892e4f1c1bae288b4df0","slug":"61530825006-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले था अभिनेता सलमान का फैन, काले हिरण मामले के बाद सलमान की फिल्म देखने पर लगा दिया बैन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले था अभिनेता सलमान का फैन, काले हिरण मामले के बाद सलमान की फिल्म देखने पर लगा दिया बैन
Updated Fri, 06 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपत नेहरा ----
पहले था सलमान का फैन, काले हिरण मामले के बाद उसकी फिल्म देखने पर लगा दिया बैन
- सलमान की फिल्म देखने वाले गिरोह के सदस्यों को बाहर का रास्ता दिखाने की दी थी चेतावनी
- संपत ने पुलिस की पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा
- रिमांड पर लिए संपत नेहरा को जेल भेज चुकी है सीआईए-2
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। भरतपुर की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने भले ही सलमान खान को मारने की धमकी दी हो। मगर पहले लॉरेंस से लेकर संपत तक खुद अभिनेता सलमान खान के फैन था। उसकी हर फिल्म साथ बैठकर देखते थे। मगर बाद में लॉरेंस के कहने पर पूरे गिरोह के सलमान की फिल्म देखने पर बैन लगा दिया गया था। सलमान की फिल्म देखने पर उसे गिरोह से बाहर का रास्ता दिखाने की चेतावनी दी गई थी। पुलिस की पूछताछ में संपत नेहरा ने यह चौंकाने वाला खुलासा किया है।
कारौर के आनंद पहलवान हत्याकांड में सीआईए-2 ने गैंगस्टर संपत नेहरा को रिमांड पर लिया हुआ था। संपत ने रिमांड पर लेने के दौरान कई खुलासे किए थे। बताया था कि आनंद को मारने के लिए उसी ने शूटर हनी को कारौर भेजा था। दो दिन के रिमांड के बाद कोर्ट के आदेश पर संपत को सुनारिया जेल भेज दिया गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, लॉरेंस के जेल जाने के बाद संपत व्हाट्सएप पर गिरोह के सदस्यों को निर्देश देता था।
इसलिए दी थी सलमान खान को धमकी
काला हिरण शिकार मामले के बाद सलमान का फैन गिरोह ही उनका दुश्मन बन बैठा। हत्या, लूट, रंगदारी, अवैध वसूली और जान से मारने की कोशिश के 50 से अधिक मुकदमों के आरोपी लॉरेंस बिश्नोई द्वारा अभिनेता सलमान खान को धमकी देने के पीछे यह वजह बताई जाती है। राजस्थान का बिश्नोई समाज काले हिरण की पूजा करता है। सलमान खान पर काले हिरण को मारने के जो आरोप लगे हैं, उनका मुकदमा बिश्नोई समाज ही लड़ रहा है। सजा होने से पहले सलमान खान को इसी मामले में जोधपुर कोर्ट आना पड़ा था। जबकि लॉरेंस खुद बिश्नोई समाज में आता है। पुलिस लॉरेंस को भी जेल से लाकर पूछताछ की तैयारी में है।