{"_id":"5b315a444f1c1b315d8b742e","slug":"61529961028-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आडियो रिकार्डिंग लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आडियो रिकार्डिंग लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे लोग
Updated Tue, 26 Jun 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों की आडियो रिकार्डिँग लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित परिवार
- एमडीयू के फार्मेसी तृतीय वर्ष के छात्र द्वारा आत्महत्या करने का मामला
- युवती व उसके पिता पर दर्ज कराया था मुकदमा, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। एमडीयू में फार्मेसी तृतीय वर्ष के छात्र द्वारा आत्महत्या करने के मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए मृतक के परिजनों ने एसपी से शिकायत की। परिजन आडियो रिकार्डिंग लेकर एसपी के पास पहुंचे। और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
गुरुग्राम निवासी कमल ने एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि उसका भाई हेम सागर एमडीयू में फार्मेसी तृतीय वर्ष का छात्र था। आरोप था कि 8 जून को वह लापता हो गया था। इसके बाद परिजनों को उसके रूम से एक आडियो रिकार्डिंग मिली थी। जिसमें एक युवती व उसके पिता हेम को मारने की धमकी दे रहे थे। यहीं नहीं आत्महत्या के लिए उकसा भी रहे थे। जिससे क्षुब्ध होकर हेम ने 11 जून को नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने युवती व उसके पिता पर केस दर्ज कराया था। कार्रवाई न होने पर कमल व अन्य परिजन आरोपियों की आडियो रिकार्डिंग लेकर सोमवार को एसपी कार्यालय पर पहुंचे और गिरफ्तारी की मांग की।