{"_id":"5af9feee4f1c1bdf408b5720","slug":"61526333166-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस में आग
Updated Tue, 15 May 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
रोहतक-सोनीपत मार्ग पर रोडवेज बस में लगी आग, 35 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला
सांपला। रोहतक-सोनीपत स्टेट हाईवे पर सोमवार दोपहर आसन गांव के पास सोनीपत डिपो की रोडवेज बस में आग लग गई। बस में सवार 35 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। बस रोहतक बस स्टैंड से 1.04 बजे सोनीपत के लिए चली थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे आसन गांव स्टैंड पर पहुंची। यहां 8-10 सवारियां उतरीं। बस चालक प्रदीप ने बताया कि आसन से कुछ मीटर आगे बढ़ते ही बस में आग लग गई। सूचना पर कंसाला पुलिस चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। हादसे के करीब 20 मिनट बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन टायरों को छोड़कर पूरी बस जलकर राख हो चुकी थी। यात्रियों ने बताया कि बस में रखा उनका सामान भी वह नहीं निकाल पाए। उधर, सोनीपत डिपो के जीएम जोगेंद्र सिंह ने हादसे की जांच का आदेश दिया है।