फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   गांव में ही घूम रहे फरार आरोपी, पीड़ित परिवार को मिले चार सुरक्षाकर्मी

गांव में ही घूम रहे फरार आरोपी, पीड़ित परिवार को मिले चार सुरक्षाकर्मी

Mon, 30 Apr 2018 03:24 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 03:24 AM IST
विज्ञापन
गांव में ही घूम रहे फरार आरोपी, पीड़ित परिवार को मिले चार सुरक्षाकर्मी
कारौर गांव का आनंद हत्याकांड
विज्ञापन


गांव में ही घूम रहे फरार आरोपी, पीड़ित परिवार को मिले चार सुरक्षाकर्मी
- पुलिस बोली- अहम सुराग हाथ लगे, जल्द होगी गिरफ्तारी
- पीड़ित परिवार का आरोप, आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
कारौर गांव में पुरानी रंजिश में हुई पूर्व सरपंच के भाई की हत्या के आरोपी गांव में ही घूम रहे है। पीड़ित परिवार ने ऐसा आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत करने का दावा किया है। उधर पुलिस ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है।

शुक्रवार को क्षेत्र के कारौर गांव में चली आ रही दशकों पुरानी रंजिश के चलते पूर्व सरपंच श्रीभगवान के भाई आनंद की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी मुकेश ने अनिल छिप्पी समेत बीस के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मृतक के भाई धर्मपाल ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। बावजूद इसके आरोपी की गिरफ्तारी नहीं दिखाई जा रही है। आरोप लगाया कि दो आरोपी अभी भी गांव में ही घूम रहे हैं। मगर उनकी गिरफ्तारी की तरफ पुलिस कोई ध्यान नहीं दे रही है। हालांकि परिवार को सुरक्षा की दृष्टि से तीन पुलिसकर्मी दिए गए हैं। उधर सांपला एसएचओ प्रवीण कुमार का कहना है कि आरोपी को पकड़ने की बात गलत है। आरोपियों के संबंध में अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


हर बार दिया जाता है आश्वासन
धर्मपाल का कहना है कि हर बार हत्याकांड होने पर उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया जाता है। उनका शस्त्र लाइसेंस नहीं बनाया जाता। इस बार भी उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। शस्त्र बनाने की तरफ कोई ध्यान नहंी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed