फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   स्वास् थ्य विभाग

स्वास् थ्य विभाग

Tue, 17 Apr 2018 02:36 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
स्वास्
थ्य विभाग
मुजफ्फरनगर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

----
30 हजार रुपये में गर्भवती को 200 किमी दूर ले जाकर गर्भस्थ शिशु लिंग बताने वाले दलाल समेत दो गिरफ्तार
जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यूपी के अकबरगढ़ गांव में छापा मार कर लिंग जांच करने वालों का किया खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
गर्भ में पल रहा शिशु लड़का है या लड़की, बताने के लिए रोहतक से 200 किलोमीटर दूर यूपी के गांव अकबरगढ़ में चल रहा भ्रूण लिंग जांच गिरोह का स्वास्थ्य विभाग ने भांड़ा फोड़ दिया। विभाग को लिंग जांच करने वालों की गुप्त सूचना मिली थी। इसके लिए दलाल ने 30 हजार रुपये में सौदा तय कराया था। पुलिस को इस बारे में शिकायत दे दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम को रोहतक की गर्भवती महिला को यूपी में भ्रूण लिंग जांच कराए जाने की सूचना मिली थी। इस पर सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के नोडल ऑफिसर डॉ. विकास सैनी के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम ने एक गर्भवती महिला से संपर्क कर कार्रवाई में शामिल किया। महिला के जरिए दलाल से संपर्क किया गया। दलाल ने 30 हजार रुपये में गर्भस्थ शिशु का लिंग बताने का सौदा तय किया। सोमवार को दलाल ने गर्भवती महिला को सोनीपत बुलाया। यहां से वह उसे मुजफ्फरनगर के गांव अकबरगढ़ ले गया। यहां शाहआलम नाम का व्यक्ति उसे एक मकान में ले गया और कुछ ही देर में अल्ट्रासाउंड कर उसे लड़का होने की सूचना दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस के साथ दलाल व उसे पकड़ लिया। विभाग ने मौके से मशीन व रुपये बरामद कर लिए। जांच में मशीन गैर पंजीकृत पाई गई। अल्ट्रासाउंड भी गैर पंजीकृत व अयोग्य व्यक्ति ने किया। आरोपियों के खिलाफ चरथावत थाने में केस दर्ज करा दिया गया है। इस कार्रवाई में डॉ. संजीव मलिक, डॉ. विशाल चौधरी, डॉ. विजय, प्रवीण, जोगेंद्र शामिल रहे। मुजफ्फरनगर टीम में नायब तहसीलदार जेनेश्वर सिंह, पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट मुजफ्फरनगर के नोडल अधिकारी डॉ. एसके अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
फोटो : वीएस 11
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed