फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   महम

महम

Sun, 15 Jul 2018 02:13 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
महम
जिला परिषद चेयरमैन के पक्ष में उतरे पांच सदस्य, बोले- बलराज कुंडू को बदनाम करने की साजिश
विज्ञापन

- बुधवार को सात सदस्यों ने बगावत का बिगुल फूंकते हुए अविश्वास प्रस्ताव की दी थी चेतावनी
जिप चेयरमैन केपक्ष में आए पार्षदों के फोटो
( एक से छह तक)
14 एमएचएम 1 राजीत
14 एमएचएम 2 पार्षद प्रतिनिधि जसबीर उर्फ सुंडा
14 एमएचएम 3 दिनेश धनखड़
14 एमएचएम 4 नवीन मलिक
14 एमएचएम 5 संजय
14 एमएचएम 6 विजय
अमर उजाला ब्यूरो
महम। जिला परिषद रोहतक की राजनीति गर्मा गई है। बुधवार को 14 में से सात सदस्यों ने जिला परिषद चेयरमैन बलराज कुंडू के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक दिया था, इसके साथ ही अविश्वास प्रस्ताव लाने की चेतावनी दी थी। शनिवार को पांच सदस्य उनके पक्ष में आ गए। जिला परिषद सदस्य राजीत अयाजब, दिनेश धनखड़, नवीन मलिक, संजय, विजय और रिंकू देवी के पति जसबीर उर्फ सुंडा ने कहा कि पिछले ढाई साल महम हलके का विकास हुआ है। कुछ सदस्य चेयरमैन को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं।

कुंडू पक्ष में उतरे सदस्यों का कहना है कि जिप चेयरमैन ने भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सरपंचों के माध्यम से विकास कार्य करवाए। विरोध में उतरे सदस्यों को अगर नाराजगी थी तो उन्हें मामला सार्वजनिक करने की बजाय चेयरमैन के साथ बात करनी चाहिए थी। विवाद से विकास कार्य प्रभावित होते हैं। अगर कहीं कोई गड़बड़ी है तो सभी सदस्य एकसाथ लड़ाई लड़ सकते थे। इस तरह विरोध करना उचित नहीं था। गौरतलब है कि विरोध में उतरे सदस्यों ने चेयरमैन बलराज कुंडू पर सदस्यों भेदभाव करने के आरोप लगाए थे। उन पर विकास के लिए फंड नहीं देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed