फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   कैदी को भागने में मदद करने वाले हत्यारे से जेल में मिला मोबाइल

कैदी को भागने में मदद करने वाले हत्यारे से जेल में मिला मोबाइल

Thu, 17 Aug 2017 11:48 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
कैदी को भागने में मदद करने वाले हत्यारे से जेल में मिला मोबाइल
कैदी को भागने में मदद करने वाले से जेल में मिला मोबाइल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जिला जेल से कैदी केकी को टोंटी का पाइप देकर जेल से भागने का रास्ता बताने के आरोपी कैदी से जांच के दौरान मोबाइल बरामद हुआ है। कैदी संदीप उर्फ कुट्टू जेल में हत्या के दोष में उम्रकैद की सजा काट रहा है। रूटीन जांच के दौरान डीएसपी जेल ने उसके पास से मोबाइल बरामद किया। आरोपी पर थाना शहर जगाधरी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी जेल रेशम सिंह ने बताया कि रूटीन जांच के तहत बुधवार को जेल में कैदियों के बैरकों की तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान जब वे जेल में हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे अंबाला कैंट के महेश नगर निवासी संदीप चौधरी उर्फ कुट्टू के बैरक की तलाशी ली तो संदीप के पास से सैमसंग का एक मोबाइल और बैटरी बरामद की गई। इसकी जानकारी उन्होंने जेल सुपरिटेंडेंट को दी। उन्होंने कैदी संदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने के निर्देश दिए। जिसके बाद जगाधरी शहर पुलिस ने कैदी संदीप उर्फ कुट्टू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पकड़े जाने पर कैदी केकी ने किया था ये खुलासा
बता दें कि 13 अगस्त की रात को जेल से कैदी केकी को भगाने में कैदी संदीप उर्फ कुट्टू ने सहयोग किया। संदीप ने ही कैदी केकी को भंडारगृह से टोंटी का पाइप दिया था और उसे जेल से भागने का रास्ता बताया था। सीआईए-2 के हत्थे चढ़ने के बाद फरार कैदी केकी ने पूछताछ में ये खुलासा किया था। सीआईए पुलिस कैदी संदीप को शुक्रवार को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed