फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   चोरी का आरोपी सजा सुनते ही कोर्ट की दूसरी मंजिल से कूदा

चोरी का आरोपी सजा सुनते ही कोर्ट की दूसरी मंजिल से कूदा

Sun, 31 Mar 2019 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
चोरी का आरोपी सजा सुनते ही कोर्ट की दूसरी मंजिल से कूदा
रोहतक। जिला कोर्ट भवन की दूसरी मंजिल से शनिवार को चोरी के आरोपी युवक ने छलांग लगा दी। चोरी के मामले में आरोपी युवक ने अदालत में आत्मसमर्पण किया था। यहां न्यायाधीश हरीश गोयल की अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए थे। यह सुनने के बाद वह पुलिस पहरे को तोड़कर भाग निकला और छत से कूद गया। पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

शनिवार को अदालत में सुभाष नगर निवासी आकाश उर्फ काकू न्यायाधीश के सामने पेश हुआ। यहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया। यह सुनने के बाद जेल की चारदीवारी में कैद होने के डर से वह भाग खड़ा हुआ। पुलिस पहरे को तोड़ते हुए वह अदालत से बाहर आया और बचने के चक्कर में दूसरी मंजिल से नीचे कूद गया। नीचे पक्के फर्श पर गिरने से वह चोटिल हो गया। इसके बाद भी उसने भागने की कौशिक की। पुलिस के जवानोें ने उसे कुछ कदम दौड़कर पकड़ लिया। आरोपी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच में उसके हाथ व पैरों में चोट आने की पुष्टि हुई। इसके चलते उसे प्रिजनर वार्ड में भर्ती कर दिया गया। यहां वह पुलिस पहरे में है। इस पर 24 घंटे नजर रखने रखने के लिए जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

दो साल पहले चुराई थी बाइक
पुलिस के मुताबिक, रामगोपाल कॉलोनी निवासी जयकरण सिंह की बाइक चोरी हुई थी। इस बारे में अर्बन एस्टेट थाने में 27 मार्च 2017 केस दर्ज किया गया था। इस मामले में सुभाष नगर निवासी आकाश आरोपी है। पुलिस जांच में इसके खिलाफ सबूत मिलने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक भाग रहा था पुलिस से दूर
चोरी के मामले में आकाश जमानत पर था। जमानत पर आने के बाद से वह बार-बार कोर्ट में पेशी से बच रहा था। शनिवार को आरोपी ने अदालत में आत्म समर्पण किया। इसे अदालत में पेश होने के लिए नोटिस भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed