फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   लूट के बाद मिले 14 लाख रुपये का बंटवारा न करने पर की गई थी 25 हजार के इनामी दीपक की हत्या

लूट के बाद मिले 14 लाख रुपये का बंटवारा न करने पर की गई थी 25 हजार के इनामी दीपक की हत्या

Wed, 20 Feb 2019 02:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
लूट के बाद मिले 14 लाख रुपये का बंटवारा न करने पर की गई थी 25 हजार के इनामी दीपक की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। एसटीएफ रोहतक ने झज्जर के नौरंगपुर से लूट की साजिश रचते पंाच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसके पास से चार पिस्तौल और एक चाकू बरामद हुआ है। राजेंद्र गिरोह के गुर्गों ने जींद, भिवानी, हांसी समेत विभिन्न स्थानों पर 18 से अधिक लूट, चोरी और हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया था। 31 जनवरी को गिरोह के सरगना रहे 25 हजार के इनामी दीपक की भी लूटे गए रुपयों का बंटवारा न करने पर हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। गिरोह के सरगना के शरीर के दस टुकड़े किए गए थे।
एसटीएफ रोहतक यूनिट प्रभारी संदीप कुमार धनखड़ और एएसआई तेजबीर सिंह ने बताया कि 18 जनवरी की रात टीम को सूचना मिली कि झज्जर के नौरंगपुर गांव में पांच बदमाश लूट के इरादे से खड़े हैं। सूचना पाते ही टीम तुरंत ही मौके पर पहुंची तथा जींद के कमासखेड़ा गांव निवासी राकेश उर्फ कल्लू, भिवानी के मानहेरू गांव निवासी सुनील उर्फ सिंह, झज्जर के दादरी तोए निवासी दीपक उर्फ मोटू, साहिल उर्फ हंटर, सुरेंद्र उर्फ भौंदू को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सदस्यों ने कमासखेड़ी गांव के गिरोह के सरगना रहे 25 हजार के इनामी दीपक का 31 जनवरी को दादरी तोए में हत्या करने की बात स्वीकार की। कहा कि महम में तीन माह पूर्व ट्रक लूटने के बाद 14 लाख रुपये बंटवाने के लिए मिले थे, मगर दीपक सरगना होने के बावजूद रुपये गिरोह के अन्य गुर्गों को नहीं दे रहा था। जिससे क्षुब्ध होकर राकेश और साथियों ने चाकू और अन्य हथियारों से दीपक के शरीर के दस टुकड़े करने के बाद विभिन्न स्थानों पर फेंक दिए थे। सिर और पैर कमासखेड़ी से ही बरामद किए गए थे। इसके बाद राकेश खुद गिरोह का सरगना बन गया।
विज्ञापन

तीन माह पूर्व गिरोह के गुर्गे ने जमीन की खातिर दादी की हत्या की थी
इसके अलावा तीन माह पूर्व ही दीपक उर्फ मोटू ने अपने साथियों के साथ मिलकर दादरी तोए निवासी अपनी दादी मीना की भी धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी थी। परिजनों ने अज्ञात में केस दर्ज कराया था। आरोपी ने स्वीकार किया है कि दादी बुआ के नाम जमीन कर रही थी, जिससे क्षुब्ध होकर उसने वारदात को अंजाम दिया। एसटीएफ इंचार्ज का कहना है कि आरोपियों को कोर्ट मे पेश करने के बाद रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। गिरोह के अन्य गुर्गों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ टीम में ये रहे शामिल : इंस्पेक्टर संदीप धनखड़, एएसआई तेजबीर सिंह, राजबीर सिंह, एचसी योगराज, सुरेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, विकास कुमार, कृष्ण आदि।


इन वारदात को अंजाम देना किया स्वीकार
- तीन माह पूर्व राकेश उर्फ कल्लू ने अपने साथियों के साथ मिलकर भैणी चंद्रपाल गांव से जीरी से भरा ट्रक लूटा था
- दो माह पूर्व भिवानी के पैट्रोल पंप से दस हजार रुपये और पैट्रोल से भरी दस केन लूटी थी
- हांसी में चार माह पूर्व कार सवारों से दस हजार की नकदी और मोबाइल लूटे थे
- चार माह पूर्व महम बाईपास से जीरी से भरा ट्रक लूटा था
- 25 दिन पूर्व महम में परचून की दुकान का ताला तोड़कर हजारों का सामन चोरी किया था
- 5 फरवरी को दादरी तोए में शीतल प्रसाद के घर से हजारों का सामान चोरी
- दो माह पूर्व महम रोड से ट्रैक्टर चालक से पांच हजार की नकदी और अन्य सामान लूटा था
- दो माह पूर्व काहनौर और बौंद से तीन भैस चोरी की थी
- वर्ष 2018 में थूरना क्षेत्र में एटीएम को उखाड़ने तथा बैंक को लूटने का प्रयास किया था
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed