{"_id":"5ba01ed8867a55013b110a10","slug":"51537220312-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित बिजली कटौती से लोग बेहाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अघोषित बिजली कटौती से लोग बेहाल
Updated Tue, 18 Sep 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरम्मत तो कभी लाइन ट्रिप होने के नाम पर लग रहे अघोषित बिजली कट
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। अघोषित बिजली कटौती रुकने का नाम नहीं ले रही है। कभी मरम्मत तो कभी लाइन ट्रिप होने के नाम पर चार-पांच घंटे तक बिजली सप्लाई ठप रहती है। वहीं सही जानकारी नहीं होने की वजह से कंट्रोल रूम पर तैनात कर्मी परेशान जनता को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाते हैं।
सोमवार को सेक्टर-14 और इससे जुड़े इलाकों की बिजली दोपहर करीब 12 बजे अचानक गुल हो गई। पहले तो लोगों ने समझा कि कोई फाल्ट की वजह से बिजली गई है, जो कुछ देर में आ जाएगी। जब एक घंटे से ज्यादा समय गुजर गया तो लोगों ने बिजली विभाग के कंट्रोल रूम पर बिजली नहीं होने की सूचना दी। बिजली सप्लाई बाधित होने से अनजान कंट्रोल रूम कर्मी भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जब तीन घंटे तक बिजली सप्लाई चालू नहीं हुई तो लोगों ने गुस्से में बिजली के गुल होने की वजह जानना चाहा तो किसी को मैंटीनेंस तो किसी को लाइन ट्रिप होने का झांसा देकर पीछा छुड़ाया गया। इसी तरह से अस्थल बोर, ओमैक्स सिटी, तिलियार, माजरा, गढ़ी माजरा, दिल्ली बाईपास क्षेत्र में मैंटीनेंस के नाम पर सुबह 10 बजे गुल हुई, जो शाम पांच बजे के बाद आई। इसी तरह से रविवार की रात मॉडल टाउन, देव कॉलोनी आदि इलाके में चार से पांच घंटे तक बिजली गुल रही।