फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एनकाउंटर से पूर्व कई दिन से दिल्ली में शरण लिए थे सदस्य, राजेश भारती ने उपलब्ध कराए थे हथियार

एनकाउंटर से पूर्व कई दिन से दिल्ली में शरण लिए थे सदस्य, राजेश भारती ने उपलब्ध कराए थे हथियार

Thu, 05 Jul 2018 02:40 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
एनकाउंटर से पूर्व कई दिन से दिल्ली में शरण लिए थे सदस्य, राजेश भारती ने उपलब्ध कराए थे हथियार
एनकाउंटर से पूर्व कई दिन से दिल्ली में शरण लिए थे सदस्य, राजेश भारती ने उपलब्ध कराए थे हथियार
विज्ञापन

- एनकाउंटर के दौरान दिल्ली एनकाउंटर के दौरान पकड़े गए आरोपियों के भी शामिल होने की कहीं जा रही बात, पुलिस पूछताछ में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। दिल्ली एनकाउंटर से पूर्व ही राजेश भारती, संजीत बिदरो व गिरोह के अन्य सदस्य दिल्ली में ही ठहरे हुए थे। यहीं नहीं राजेश भारती ने ही गिरोह के सदस्यों को हथियार दिल्ली और पंजाब से खरीदकर दिए थे। रोहतक में पकड़े गए गिरोह के सदस्यों के दिल्ली एनकाउंटर के दौरान फरार होने की बात कहीं जा रही हालांकि एसपी ने कहा कि अभी इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

गिरोह के सदस्यों ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सीआईए-2 प्रभारी आजाद सिंह नैन ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि एनकाउंटर से दस दिन पूर्व वह दिल्ली में ही ठहरे हुए थे। हालांकि एनकाउंटर के दौरान राजेश व बिदरो के साथ नहीं थे। सूत्रों के अनुसार उक्त छह सदस्यों के ही एनकाउंटर के दौरान दिल्ली से भागने की बात कहंी जा रही है। एसपी जशनदीप सिंह का कहना है कि पकड़े गए आरोपी ही एनकाउंटर के दौरान दिल्ली से भागे थे या नहीं, इसकी अभी जांच की जा रही है। पूछताछ के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा। पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि राजेश भारती ने ही गिरोह को दिल्ली व पंजाब से हथियार खरीदकर उपलब्ध कराए थे। हर बार राजेश ही गिरोह को हथियार देता था।
विज्ञापन


क्रांति गैंग का लगभग सफाया किया जा चुका है। गैंग के इनामी समेत छह सदस्यों को पकड़वाने वाले सीआईए-2 प्रभारी आजाद सिंह व उनकी टीम को सम्मानित किया जाएगा। अन्य पुलिसकर्मियों को भी सीआईए-2 से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी


गिरोह में कक्षा छह से लेकर ग्रेजुएट तक हैं शामिल
क्रांति गैंग में कक्षा छह से लेकर ग्रेजुएट कर चुके युवा भी शामिल हैं। 25 हजार के इनामी अभिषेक ने तो बीए में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। बावजूद इसके उसने अपराध का रास्ता चुना।



बदमाशों का आपराधिक इतिहास
1. पचास हजारी राहुल इंटर पास है। आरोपी संजीत बिदरो का साथी है। आरोपी पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, फिरौती के 13 मामले दर्ज है। आरोपी राहुल उर्फ दादा सन 2016 से आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा है। आरोपी ने बहू अकबरपुर में संजीत व अन्य के साथ में मिलकर एक युवक को गोली मारी थी।

2. कपिल उर्फ पहलवान दसवी पास है। आरोपी संजीत बिदरो के साथ सन 2017 में बोस्टल जेल हिसार से फरार हुआ था। जिसमे आरोपी पर हिसार पुलिस द्वारा 40 हजार रुपये का इनाम घोषित है। आरोपी हत्या, फिरौती, लूट आदि की 4 वारदातों में शामिल रहा है। आरोपी सन 2017 से फरार चल रहा है।

3. अभिषेक उर्फ आशू निवासी मुरादपुर टेकना 25 हजार का इनामी है तथा बीए पास है। आरोपी सन 2016 में संजीत बिदरो के संपर्क में आने के बाद आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा है। आरोपी पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, फिरौती आदि की 15 वारदातों में शामिल रहा है। आरोपी सन 2016 से फरार चल रहा है।

4. विनीत दसवीं पास है। मूल रुप से गुरुग्राम का रहने वाला है। आरोपी सन 2017 में राहुल उर्फ दादा व अभिषेक उर्फ आशू के संपर्क में आकर अपराध जगत उतरा। आरोपी हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, फिरौती आदि की 17 वारदातों को अंजाम दे चुका है।

5. जींद निवासी अमित बीए पास है। आरोपी सन 2016 से आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा है। आरोपी हत्या का प्रयास व अवैध हथियार रखने के मामलों में शामिल रहा है।


6. बहु अकबरपुर निवासी सोमबीर कक्षा छह पास है। आरोपी ने सन 2016 में संजीत बिदरो के साथ मिलकर गुरुग्राम में पप्पू गुर्जर की गोली मारकर हत्या की थी। उसके बाद से आरोपी वारदात को अंजाम दे रहा है। आरोपी सन 2016 से फरार चल रहा है तथा आजतक पुलिस गिरफ्त में नहीं आया है। आरोपी हत्या और रंगदारी की 3 वारदात में शामिल रहा है।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed