{"_id":"5b315a3d4f1c1b5d748b6d3e","slug":"51529961021-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिर कहां गया एटीएम? पुलिस खुलासा करने में नाकाम
- सेक्टर 2 से कैश से भरा एटीएम उखाड़कर ले जाने का मामला
- पुलिस कई को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सेक्टर दो की मार्केट से एटीएम उखाड़ने के मामले में पुलिस ने दिल्ली और राजस्थान में दबिश दी। 12 से अधिक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने जल्द खुलासा करने का दावा किया है। लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर बदमाश मशीन को लेकर गए कहां? किसी के पास भी इसका जवाब नहीं है।
तीन दिन पहले सेक्टर दो की मार्केट से एसबीआई बैंक के एटीएम को चोर उखाड़कर ले गए थे। एटीएम में करीब 29 लाख का कैश था। घटना के समय आरोपी सीसीटीवी की डीवीआर भी अपने साथ ले गए थे। तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। खुलासा तो दूर पुलिस अभी तक एटीएम को भी बरामद नहीं कर सकी है। बदमाश एटीएम को लेकर कहां गए है, यह सवाल हर किसी के दिमाग में घर कर रहा है। उधर, एसएचओ का कहना है कि कई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।